यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sports In Haryana: एक सितंबर से राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जारी किया शेड्यूल
हरियाणा में एक सितंबर से राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होने वाला है। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 23 सितंबर तक किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में ...और पढ़ें

HighLights
- एक से 23 सितंबर तक राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता
- 20 ओलंपिक और 10 गैर ओलंपिक खेलों में होगी प्रतिस्पर्धाएं
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में स्कूलों की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं एक सितंबर से शुरू होगी। 23 सितंबर तक चलने वाली खेल प्रतियोगिताओं में 30 खेलों में खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। इनमें 20 ओलंपिक और 10 गैर ओलंपिक खेल शामिल हैं। प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग में होगी।
वर्तमान में ब्लाक व जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं जो 27 अगस्त को समाप्त हो जाएंगी। 30 अगस्त तक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं होगी।
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जारी किया शेड्यूल
स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। स्पॉट पर ही राष्ट्रीय स्तरीय टीम का चयन करके चयनित खिलाड़ियों की सूची पूरे विवरण के साथ उसी दिन निदेशालय को भेजनी होगी। जिला शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि रिपोर्ट भेजने में एक दिन की देरी भी हुई तो अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों के वर्ग में अलग-अलग मुकाबले होंगे। विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग जिलों को मेजबानी दी गई है।
इन खेलों में होंगे मुकाबले
तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, फेंसिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, हॉकी, जूडो, तैराकी, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, वालीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती, बेसबाल, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेट बॉल, स्केटिंग, सॉफ्टबाल, योग होगा।
प्रतियोगिताओं का यह रहेगा शेड्यूल
1 से 3 सितंबर तक होंगे ये खेल
जिला खेल
रोहतक -मुक्केबाजी, स्केटिंग, साफ्टबाल
कैथल -जूडो, हैंडबाल, क्रिकेट
अंबाला -तैराकी, जिम्नास्टिक
पानीपत -टेबल टेनिस, कबड्डी, फुटबाल
6 से 8 सितंबर होंगे ये खेल
जिला खेल
हिसार -हैंडबाल, कुश्ती, खो-खो
भिवानी -नेटबाल, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी
पंचकूला -टेनिस, क्रिकेट, योग
10 से 12 सितंबर तक होंगे ये खेल
जिला खेल
रेवाड़ी -फेंसिंग, ताइक्वांडो, बेसबाल
सिरसा -तैराकी, नेटबाल, जूडो
गुरुग्राम -वालीबाल, बास्केटबाल
ये भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा में मुफ्त में लगाए जाएंगे सोलर पैनल, अतिरिक्त बिजली बेचकर कर सकेंगे कमाई
14 से 16 सितंबर
जिला खेल
कुरुक्षेत्र -फुटबाल, हाकी, साइकिलिंग, शतरंज
करनाल -ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, कबड्डी
फरीदाबाद -फेंसिंग, टेबल टेनिस, शूटिंग
18 से 20 सितंबर खेलों का शेड्यूल
जिला खेल
जींद -कराटे, क्रिकेट, तीरंदाजी, कबड्डी
फतेहाबाद -वालीबाल, खो-खो, साफ्टबाल
21 से 23 सितंबर तक खेलों का शेड्यूल
जिला खेल
झज्जर -कुश्ती, कराटे, बेसबाल
सोनीपत -बैडमिंटन, भारोत्तोलन, हाकी, बास्केटबाल
यमुनानगर -भारोत्तोलन, योग, टेनिस, क्रिकेट
ये भी पढ़ें: Haryana News: HSSC जल्द करेगी 50 हजार पदों पर भर्ती, 7500 अध्यापकों को दिए गए नियुक्ति पत्र