विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में भी छठ पूजा के लिए उमड़े लोग, उदय होते सूर्य को दिया अर्घ्‍य

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 07 Nov 2016 09:02 AM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2016 02:04 PM (IST)

हरियाणा में भी छठ पूजा का साेमवार काे उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ समापन हो गया। राज्‍य में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में भी छठ महापर्व का सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। हरियाणा के विभिन्न जिलों में हजारों श्रद्धालुअों ने नदियों, सरोवरों और नहरों के किनारे छठ पूजा की। श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य की पूजा की और शांति व समृद्धि की कामना की। कुरुक्षेत्र, पानीपत, हिसार, सिरसा और अंबाला सहित विभिन्न शहरों में नदियों, नहरों और सरोवरों के किनारे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

इस अवसर पर घाटों को बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है। श्रद्धा और आस्था का यह पर्व लोगों में समानता अौर आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश देता है। चार दिन दिन पहले इस महापर्व की शुरूआत नहाय खाय से हुई थी। साेमवार तड़के से ही श्रद्धालु छठ पूजा के लिए बनाए घाटों पर पहुंच गए थे। इस दौरान महिलाएं छठ के भक्ति गीत गा रही थीं। पूरा माहौल भक्ति और श्रद्धा मय था। इस दौरान लोग आतिशबाजी भी कर रहे थे।

देखें तस्वीरें : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ हरियाणा में भी छठ पर्व का समापन

पानीपत में छठ पूजा करते श्रद्धालु।

पढ़ें : लुधियाना में छठ पूजा पर हादसा, नहर में अचानक पानी छोड़ने से बच्चे की मौत

यह इस पर्व की अनोखी बात है कि इसमें डूबते सूर्य और उदय होते सूर्य का पूजन किया जाता है व अर्घ्य दिया जाता है। रविवार शाम को श्रद्धालुओं ने अस्तचलगामी सूर्य की पूजा की थी अौर अर्घ्य दिया था। हरियाणा में रह रहे देश के पूर्वांचल राज्यों के लोगों ने हजाराें की संख्या में नहरों व सरोवरों में छठ पूजा की। कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की। इस मौके पर ब्रह्म सरोवर को सुंदर ढंग से सजाया गया था।

सिरसा में छठ पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु।

पढ़ें : केजरीवाल और सिद्धू के बीच पक रही खिचड़ी, 15 के बाद कर सकते हैं धमाका

पानीपत में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की। यहां नहर पर जैसे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां लो तड़केसे ही हजारों की संख्या में पहुंच गए थे। इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। हिसार में भी छठ पूजा की धूम रही और हजारों की संख्या में लोगोें ने बालसमंद नहर के किनारे और जिंदल पार्क के तरणताल सहित कई स्थानों पर में छठ पूजा की और उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया। कैथल में बाबा शीतलपुरी तीर्थ के सरोवर में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की। सिरसा, अंबाला, रोहतक सहित अन्य स्थानों पर भी लोगों ने छठ पूजा की और उगते सूर्य का अर्घ्य दिया।

पढ़ें : पंजाब में छठ पर उमड़े लोग, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन

हिसार में छठ पूजा करते श्रद्धालु।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।