Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Panipat News: पत्नी को भगा ले गया युवक, पति लेने गया तो पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

    By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 12:19 PM (IST)

    पानीपत के विजय नगर से एक युवक महिला को भगा ले गया। महिला का पति जब उसे लेने गया तो आरोपित ने उसे पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसकी शादी करी ...और पढ़ें

    पत्नी को भगा ले गया युवक, पति लेने गया तो पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार
    पत्नी को भगा ले गया युवक, पति लेने गया तो पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

    पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अन्य युवक की पत्नी को भगा ले गया। वहीं, जब उसका पति उसे वापसे लेने पहुंचा था तो हथियार के दम पर उसे भगा दिया। दरअसल, विजय नगर से एक युवक महिला को भगा ले गया। महिला का पति जब उसे लेने गया तो आरोपित ने उसे पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

    आठ साल पहले हुई थी पीड़ित की शादी

    इस घटना से पीड़ित डरा हुआ है। थाना तहसील कैंप क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि विजय नगर का रहने वाला है। उसकी शादी करीब आठ साल पहले सोनिया नाम की महिला से हुई थी। वह एक बेटी का पिता है। उसकी पत्नी को विजय नगर का पंकज अपने पास करीब 10 दिन से रख रहा है। जब वह अपनी पत्नी को लेने उसके घर जाता है तो वह उसे कभी पिस्तौल तो कभी तलवार दिखाता है। वह एक दुनाली बंदूक भी अपने साथ रखता है।

    आरोपी ने जान से मारने की दी धमकी

    पंकज रेढू उसे धमकी देता है कि वहां उसके घर से भाग जाए, नहीं तो वह उसे जान से मार देगा। थाना तहसील कैंप पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपित पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आरोपित के कब्जे से पिस्तौल, दुनाली और तलवार बरामद की है।

    धोखाधड़ी के केस में जमानत पर है

    आरोपित वर्ष 2017 में आरोपित पंकज के खिलाफ नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इस केस में वह जमानत पर है। उसने गाड़ी पर भी टेंपरेरी नंबर लगा रखा है।

    खबरें और भी