Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Crime: अवैध संबंध का शक और सनसनीखेज वारदात, पानीपत में महिला ने किन्नर को उतारा मौत के घाट

    By dd jhaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 07:39 PM (GMT+05:30)

    पति से कथित अवैध संबंधों के शक में महिला ने किन्नर को अपने घर बुलाया और कमरे में बंधक बनाकर ईंट डंडे व लोहे के बाट से पीटकर अधमरा कर दिया। पीजीआई में ...और पढ़ें

    पति के अवैध संबंधों के शक में किन्नर को उतारा मौत के घाट
    पति के अवैध संबंधों के शक में किन्नर को उतारा मौत के घाट

    समालखा, जागरण संवाददाता: पति से कथित अवैध संबंधों के शक में वाल्मीकि बस्ती की एक महिला ने अपने धर्म भाई को बहला फुसला कर अपने घर बुलाया। कमरे में बंधक बना कर ईंट, डंडे व लोहे के बाट से पीटकर अधमरा कर दिया। पीजीआई खानपुर में उपचार के दौरान किन्नर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई वीरूराम की शिकायत पर आरोपित महिला गीता व उसके पति काला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    किन्नर गुरु राजीव उर्फ खुशी ने बताया कि अनिल उर्फ प्रियंका (21) करीब आठ साल से उसका पास मनाना फाटक के नजदीक रहता था। वह मूलरूप से कुरुक्षेत्र के शाहबाद के गांव खेड़ा का रहने वाला था। बसों में दुआ के नाम पर लोगों से पैसे मांगकर अपना जीवन यापन करता था।

    बिजेंद्र उर्फ काला ई-रिक्शा चलाता था, जिस पर प्रियंका अधिकांश जाती आती रहती थी। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों वारदात से एक दिन पहले हरिद्वार से तीन दिन रहकर घर आया। आरोपित महिला अपने पति के किन्नर प्रियंका से बढ़ते संबंध को लेकर परेशान रहती थी।

    राखी बांधने के नाम पर महिला ने बुलाया था घर

    गुरु खुशी ने बताया कि गत शुक्रवार को आरोपित महिला ने प्रियंका को राखी बांधने के लिए अपने घर बुलाया। वहां कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से उसकी पिटाई की। किसी उसे और पुलिस को मामले की गुप्त सूचना दी। वह और पुलिस दोनों मौके पर पहुंची। दरवाजा खुलवा कर महिला के चंगुल से प्रियंका को मुक्त किया। गंभीर हालत में उसे उपमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। शनिवार को खानपुर पीजीआई में उसकी मौत हो गई।

    खबरें और भी

    मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज

    चौकी प्रभारी हरनारायण ने बताया कि मृतक अनिल किन्नर नहीं है। वह किन्नरों के साथ रहता था। मृतक के भाई वीरू राम की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।