Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coronavirus Kaithal Update : कैथल से बड़ी खबर, तीन महिलाएं और दो बच्‍चे कोरोना पॉजिटिव

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Fri, 29 May 2020 10:25 AM (IST)

    कैथल में पांच कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें तीन महिलाओं सहित दो बच्‍चे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। ...और पढ़ें

    Coronavirus Kaithal Update : कैथल से बड़ी खबर, तीन महिलाएं और दो बच्‍चे कोरोना पॉजिटिव
    Coronavirus Kaithal Update : कैथल से बड़ी खबर, तीन महिलाएं और दो बच्‍चे कोरोना पॉजिटिव

    पानीपत/कैथल, जेएनएन। कैथल से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। कैथल में एक बार फरि कोरोना बम फूटा है। एक साथ पांच लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं। इसमें तीन महिलाएं और दो बच्‍चे हैं। एक बच्‍चा दो साल और दूसरा आठ साल का है। 

    कैथल में कोरोना वायरस के पांच पॉजिटिव केस मिले हैं। सभी शहर की पंथ नगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची  है। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। इनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। महिलाओं में एक 23 साल की, एक 27 की और एक 30 साल की है। इनमें से एक-एक केस बलराज नगर और जाखौली अड्डा का है बाकी केस पंतनगर के।

     Kaithal coronavirus

    इधर, कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद किए तीन गांव सील

    वहीं मानस, सेरधा और कैलरम गांव में कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। मां-बेटा व बुजुर्ग महिला सहित एक युवक शामिल है। सभी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं इनके संपर्क में आए 29 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस बल गांव के बाहर तैनात किया गया है। सामान जिला प्रशासन के अधिकारी स्वयं भिजवा रहे हैं।

    बाहर से आया कोरोना संक्रमण

    कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। सभी पॉजिटिव लोग बाहर से कैथल लौटे हैं। मानस में मुम्बई से लौटे परिवार में मां और बेटा पॉजिटिव मिला। दिल्ली से अपनी बेटी की ससुराल से लौटी 70 साल की बुजुर्ग महिला और सेरधा गांव में गुरुग्राम से लौटा 25 साल का युवक पॉजिटिव मिला था। 

    खबरें और भी

    Kaithal coronavirus  

    यह भी पढ़ें: Live Panipat Coronavirus Update पानीपत के बापौली का लैब टेक्निशियन कोरोना पॉजिटिव, अब तक 60 संक्रमित

     

    यह भी पढ़ें: अंबाला में गर्भवती मिली कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्‍या पहुंची 48

     

    यह भी पढ़ें: इस शहर में टूटे Lockdown के सारे नियम, सैंकड़ों की भीड़ को सांसद ने किया संबोधित

     

    पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

    यह भी पढ़ें: Haryana और Uttar Pradesh के किसानों में खूनी संघर्ष, वकील को लगे छर्रे, सात गंभीर

    यह भी पढ़ें : गर्मी से राहत पाने के लिए कर डाला दोस्त का कत्ल, मौत से बेखबर सो गया शव के पास

    यह भी पढ़ें : पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, धमाका, श्रमिक की मौत, 10 साल का बच्‍चा झुलसा