Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में टोल बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने रिवर्स में दौड़ाई कार, स्कूटी-बाइक को मारी टक्कर; एक की मौत और 4 घायल

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:31 PM (IST)

    पानीपत के टोल प्लाजा पर टोल बचाने के प्रयास में एक कार चालक ने अपनी गाड़ी रिवर्स की, जिससे स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। ...और पढ़ें

    पानीपत में टोल बचाने की कोशिश में कार ड्राइवर ने रिवर्स की गाड़ी, एक की मौत चार घायल

    पानीपत में टोल बचाने की कोशिश में कार ड्राइवर ने रिवर्स की गाड़ी, एक की मौत चार घायल

    HighLights

    1. टोल बचाने के चक्कर में कार चालक ने गाड़ी रिवर्स की।

    2. स्कूटी और बाइक से टकराई कार, एक की मौत।

    3. पानीपत टोल प्लाजा पर चार लोग घायल हुए।

    जागरण संवाददाता, पानीपत। नेशनल हाईवे-44 स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे टोल टैक्स बचाने के प्रयास में कार चालक की लापरवाही से हादसा हो गया। आरोप है टोल कर्मचारियों के बैरियर बंद करने पर चालक ने कार को तेज गति से पीछे की ओर दौड़ा दिया। इस दौरान पीछे से आ रही स्कूटी और बाइक कार की चपेट में आ गईं।

    हादसे में स्कूटी सवार नूरवाला के 60 वर्षीय रामफल की मौत हो गई, चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

    रामफल पत्नी बेबी और पुत्रवूध पूजा के साथ स्कूटी से करनाल के गांव ऊंचा समाना में बेटी ममता को हरियाली तीज की कौथली देकर वापस पानीपत लौट रहे थे। रामफल की मौके पर मौत हो गई। बेबी को नागरिक अस्पताल से डाक्टरों ने रेफर किया था। स्वजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। पूजा को कम चोट होने के कारण घर भेज दिया।

    पति को कुछ दूरी तक घसीटा

    घायल बेबी ने बताया कि टोल प्लाजा पर एक कार चालक ने टोल के पैसे बचाने के लिए एकदम से ब्रेक लगाकर अपनी कार को पीछे की ओर भगा लिया। उसी वक्त उनकी स्कूटी को भी कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके पति को कुछ दूरी तक घसीटकर भी ले गया।

    खबरें और भी

    रेवाड़ी लौट रहे दंपती भी आया चपेट में

    हादसे में बाइक सवार परमानंद और उनकी पत्नी पूजा भी घायल हो गए। परमानंद ने बताया कि वह करनाल के जुंडला में नौकरी करता है और शुक्रवार को पत्नी के साथ रेवाड़ी लौट रहा था।

    कार चालक ने टोल प्लाजा पर स्कूटी को टक्कर मारी है। जिस कारण बुजुर्ग की मौत हो गई है। स्वजन के बयान पर जांच शुरू कर दी है। -दलबीर सिंह, प्रभारी, थाना सेक्टर 13-17।