यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: 29 मार्च को इस वजह से पूर्व सीएम मनोहर लाल करेंगे पानीपत का दौरा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 तारीख को पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। यहां पर वह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पानीपत। भाजपा (Haryana BJP) जिला कार्यालय जीटी रोड में जिले की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करनाल लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संयोजक एवं घरौंडा से विधायक हरविन्द्र कल्याण ने की। जिला प्रभारी उमेश शर्मा, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट व शहरी विधायक प्रमोद विज भी पहुंचे।
विधायक हरविन्द्र कल्याण (MLA Harvinder Kalyan) ने कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार व पूर्व सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal) 29 मार्च को शुक्रवार को पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में 30 मार्च को समालखा में पहले कार्यकर्ता सम्मेलन को, इसराना में दूसरे कार्यकर्ता सम्मेलन को और पानीपत ग्रामीण में तीसरे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
.jpg)
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण व भाजपा के अन्य पार्टी पदाधिकारी।
कल्याण ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सलूजा को पानीपत ग्रामीण, वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेश नांगरू को इसराना विधानसभा क्षेत्र, वरिष्ठ नेता मेघराज गुप्ता को समालखा विधानसभा क्षेत्र और वरिष्ठ नेता विनोद छोक्कर को पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में कब होगी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कर दिया क्लियर; इन नामों का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि चुनाव के चलते युवा वर्ग में विशेष उत्साह दिख रहा है। क्योंकि मनोहर सरकार ने भर्तियों में पूरी पारदर्शिता अपनाते हुए प्रतिभाशाली युवकों को नियुक्तियां प्रदान की हैं। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि जिले में 870 मतदान केंद्र है। इन सभी मतदान केंद्रों पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख कार्य कर रहे हैं।
खबरें और भी
जिले में 187 शक्ति केंद्र बनाए गए हैं और इन शक्ति केंद्रों के अध्यक्ष अपने-अपने क्षत्रों के मंडल अध्यक्षों को साथ लेकर इन मतदान केंद्रों का दौरा भी कर रहे हैं।इस मौके पर पूर्व मेयर अवनीत कौर, जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, रोशन लाल माहला, रघुनाथ कश्यप, डा. हेमा रमन, विजय जैन, नवीन भाटिया, मनीष जावा, चांद भाटिया, सुनील, कृष्ण आर्य, राममेहर मलिक, धर्मपाल जागलान, तरुण गांधी, देवेंद्र दत्ता, संदीप दहिया, देव मलिक, टेकराम मराठा, गजेन्द्र सिंह, सुरेश गुंबर ओम दत्त आर्य आदि मौजूद रहे।