यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'कांग्रेस कोमा में और AAP बेड पर...', निकाय चुनाव के प्रचार में ये क्या बोले CM नायब सैनी?
Haryana Nikay Chunav 2025 हरियाणा निकाय चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saibi) ने करनाल और पानीपत में धुआंधार प्रचार किया। पानीपत में रोड ...और पढ़ें

HighLights
- मुख्यमंत्री ने पानीपत और करनाल नगर निगम चुनावों में किया प्रचार
- पानीपत मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी के पक्ष में जनसभा के बाद कराया नामांकन
- करनाल में पूर्व कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान भाजपा में हुए शामिल
जागरण संवाददाता, पानीपत/करनाल। मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने मंगलवार को करनाल और पानीपत में निकाय चुनाव (Haryana Nikay Chunav 2025) में धुआंधार प्रचार किया। पानीपत में उन्होंने रोड शो निकाला और जनसभा की। इसके बाद मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी का नामांकन कराया। करनाल में दोपहर बाद मेयर और सभी 20 वार्डों में जीत के लिए सात जनसभाएं की।
इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विस चुनाव के बाद कांग्रेस कोमा में चली गई है। दिल्ली चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी बेड पर है। प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनना तय है। कांग्रेस को निकाय चुनाव में जीरो पर आउट करना है।
कांग्रेस-AAP पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास एक नेता हैं राहुल गांधी। विधानसभा चुनाव में जलेबी की फैक्ट्री लगाने की बात कही थी। चुनाव परिणाम के बाद से भाजपा न केवल हरियाणा, बल्कि दिल्ली में भी जलेबी बांट रही है। आम आदमी पार्टी तो बिल्कुल ही मरी पड़ी है।
उनके पास अब और कोई काम नहीं है। खुद को जिंदा रखने के लिए हरियाणा आ रहे हैं। पानीपत में जीटी रोड पर प्रत्याशी कोमल सैनी के पक्ष में जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्षियों पर कड़े शब्दों में प्रहार किया।
खबरें और भी
विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर ली चुटकी
सीएम नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव के परिणाम में भी चुटकी लेते हुए उन्होंने कांग्रेस के कई सीएम दावेदारों पर हास्य व्यंग्य किया। दो लाइन सुनाई, कहा दावे किए थे बड़े-बड़े, खुद को समझा सिंकदर, फिर जनता ने वोटों से हिसाब चुकाया...। अब नगर निगम चुनाव के बाद विपक्षियों की स्थिति और बिगड़ जाएगी।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस के कई सीएम के दावेदार थे। नेम प्लेट तक उन्होंने लगा दी थी। यहां तक की कुर्सी पर बैठने के सपने भी देख लिए थे, लेकिन जनता ने उनके सपने तोड़ दिए।
फरीदाबाद की घटना पर कही ये बात
फरीदाबाद में आप कार्यकर्ता के नग्न प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हास्य व्यंग्य करते हुए कहा कि मैं फरीदाबाद में रोड शो कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति पहले से घात लगाए बैठा था। जैसे ही उसके करीब रोड शो पहुंचा, तो वह अपना कुर्ता उतार कर बीच में घुस आया और काला झंडा दिखाने लगा।
उन्होंने कहा कि उस बारे में जब मैंने पता किया तो सामने आया कि यह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। इसके बाद मैंने कहा दिल्ली का परिणाम आने के बाद अब इनके पास खुद को जिंदा रखने का एक यही इनके पास तरीका बचा है।
सीएम खुद संभाली है प्रचार की कमान
करनाल में जीत के लिए भाजपा की ओर से मंगलवार को प्रचार की कमान खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाली। मेयर पद और सभी 20 वार्डों में जीत के लिए सीएम ने करनाल में सात जनसभाएं की। इस दौरान अलग अलग समाज और वर्गों के साथ हुए सम्मेलनों में भाजपा के लिए वोट की अपील की गई।
डिवेंचर होटल में कश्यप समाज का सम्मेलन हुआ, जबकि रात को पंजाबी भवन में पंजाबी बिरादरी का सम्मेलन हुआ। वहीं, कांग्रेस नेता पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, उसके भाई हरिंद्र सांगवान समेत समर्थकों को सीएम ने भाजपा ज्वाइन कराई।
यह भी पढ़ें- हरियाणा पंचायत चुनाव में आसान नहीं रिजर्वेशन, पिछड़ा वर्ग A और B के लिए ये रहेगा आरक्षण का गणित
यह भी पढ़ें- क्या होता है निकाय चुनाव? नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद कैसे हैं अलग; जानें सब कुछ