यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather: इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, 10 दिन बाद सिंगल डिजिट में पहुंचा तापमान; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Haryana Weather Update Today हरियाणा में मौसम में बदलाव जारी है। कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है और कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। 26 फरवर ...और पढ़ें

HighLights
- मौसम विभाग के मुताबिक 26 फरवरी को बदलेगा मौसम
- 27 को छह जिलों में गरज के साथ बूंदाबांदी के आसार बने
जागरण संवाददाता, पानीपत। Haryana Weather News मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। बीते दिनों प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई वर्षा व ओलावृष्टि से रात के तापमान में गिरावट आई है। कई जिलों में तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया है। जो फसलों के लिए लाभकारी साबित होगा।
वहीं 26 फरवरी को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों भी मौसम परिवर्तन कर सकता है। 26 फरवरी को अंबाला, यमुनानगर व पंचकुला में गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
इन जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी
वहीं 27 फरवरी को कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, यमुनानगर, अंबाला व पंचकूला में भी गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के अध्यक्ष डॉ. सतपाल सिंह के मुताबिक मौसम के इस यूटर्न का फायदा गेहूं व सरसों की फसल पर सकारात्मक पड़ेगा।
जिस प्रकार से तेजी से तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, वह चिंताजनक थी। अब रात का तापमान एक बार फिर सिंगल डिजिट में आया है, संभव है कि यह परिस्थिति गेहूं की फसल के अनुकूल है।
10 दिन बाद तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक 13 फरवरी प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सिंगल डिजिट में था, उसके बाद तेजी से बढ़ा। 10 दिन के बाद फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रविवार को कई जिलों में तापमान 9.0 से 9.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
26 व 27 को फसल में सिंचाई न करें किसान
कृषि एवं कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. आत्मराम गोदारा ने कहा कि 26 व 27 फरवरी को फिर से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है। किसानों को सिंचाई करने से बचना चाहिए। 27 फरवरी के बाद ही फसल में सिंचाई करने का निर्णय लें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Himachal Mausam: धूप खिलने से ठंड से मिली राहत, कल से बारिश-बर्फबारी की संभावना; आगे कैसा रहेगा मौसम
किस जिले का सिंगल डिजिट में पहुंचा
| जिला | न्यूनतम |
| पानीपत | 9.2 डिग्री |
| भिवानी | 9.6 |
| गुरुग्राम | 9.8 |
| हिसार | 9.4 |
| करनाल | 9.0 |
| सिरसा | 9.0 |
पानीपत में फिर बदलेगा मौसम
पानीपत के कई क्षेत्र में बीते दिनों हुई बूंदाबांदी व ओलावृष्टि का असर देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ 9.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। 17 फरवरी के बाद यह दूसरा मौका है जब तापमान नीचे आया है।
हालांकि रविवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य बना हुआ है। सुबह के समय नमी की मात्रा 76 प्रतिशत दर्ज की गई जो शाम को घटकर 54 प्रतिशत रह गई। हवा 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा।