Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: हरियाणा में आज भी बरसेंगे बदरा, बारिश बढ़ाएगी ठंड; न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 08:12 AM (IST)

    Haryana Weather Today हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। आज प्रदेश ...और पढ़ें

    Haryana Weather Today: हरियाणा में आज भी बरसेंगे बदरा
    Haryana Weather Today: हरियाणा में आज भी बरसेंगे बदरा

    HighLights

    1. हरियाणा में कई स्थानों पर आज भी बारिश होने की संभावना है।
    2. बारिश होने से प्रदेश में ठंड बढ़ेगी।
    3. न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

    जागरण, संवाददाता, पानीपत। Haryana Weather Today: हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बीते दिन प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ने की संभावना है।

    न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक होगी गिरावट

    मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सर्दी का सीजन शुरू हो रहा है और ऐसे में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आ दर्ज की जा रही है। सुबह व रात के समय ठंड अधिक हो रही है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों ने अधिकतम तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

    क्यों बदल रहा है मौसम?

    सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सुबह छह बजे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस व शाम के समय सात बजे यही तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

    प्रदेश में अक्टूबर माह में अभी तक दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहे हैं। पहाड़ों में यह विक्षोभ एक्टिव हुए और उनकी तरफ से बर्फबारी और वर्षा देखने को मिली जिनका प्रभाव मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: आज से अगले दो दिनों तक मौसम में रहेगा बदलाव, तापमान में होगी बढ़ोतरी; जानिए पूरा अपडेट

    जहरीली हो रही शहर की हवा

    एक तरफ जहां तापमान में कमी आ रही है और दूसरी तरफ शहर की हवा भी जहरीली होती जा रही है। ट्रैफिक का बढ़ता प्रदूषण व पराली जलाने के कारण सबसे ज्यादा स्थिति खराब हो रही है। सोमवार को एक्यूआइ 159 रहा।Haryana Weather Today: हरियाणा में आज भी बरसेंगे बदरा, बारिश बढ़ाएगी ठंड; न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में सांस लेना हुआ मुश्किल! फरीदाबाद-NCR समेत इन जिलों की हवा खराब