Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: आज से अगले दो दिनों तक मौसम में रहेगा बदलाव, तापमान में होगी बढ़ोतरी; जानिए पूरा अपडेट

    By Himani SharmaEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 07:27 AM (IST)

    Haryana Weather Today हरियाणा में आज से अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा। पिछले दिनों भी बरसात हुई थी। जिसका असर धान की फसल पर पड़ा था। अब फिर 23 ...और पढ़ें

    आज से अगले दो दिनों तक मौसम में रहेगा बदलाव
    आज से अगले दो दिनों तक मौसम में रहेगा बदलाव

    HighLights

    1. अब फिर 23 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
    2. जिले में अक्टूबर महीने में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
    3. शनिवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। Haryana Weather Today: अक्टूबर महीने में लगातार तापमान बदल रहा है। जिससे किसानों की धड़कनें भी बढ़ा दी है। यह महीना फसलों की कटाई का समय है। ऐसे में अगर बरसात होती है तो नुकसान होता है। पिछले दिनों भी बरसात हुई थी। जिसका असर धान की फसल पर पड़ा था। अब फिर 23 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। अगर इस दौरान बूंदाबांदी होती है तो धान की कटाई का कार्य रूक सकता है।

    बरसात के कारण तापमान में दिखी कमी

    जिले में अक्टूबर महीने में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन पिछले सप्ताह हुई बरसात के कारण तापमान में कमी देखने को मिली। अब तो रात का तापमान लगातार गिर रहा है। लेकिन दो दिनों से हल्की बढ़ोतरी हुई है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Weather Today: मौसम का बदलेगा मिजाज, हल्की बूंदाबांदी और छाए रहेंगे बादल; सुबह और शाम बढ़ेगी ठंड

    शनिवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में भी तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।25 अक्टूबर से कर सकते है गेहूं की बिजाईजिले में इस बार बाढ़ आने के कारण धान की पछेती फसल है। ऐसे में इस बार समय पर गेहूं की बिजाई होने की संभावना नहीं है।

    गेहूं की बिजाई का काम शुरू

    कृषि अधिकारियों की माने तो 25 अक्टूबर से अगेती गेहूं की बिजाई की जा सकती है। लेकिन जिले में 10 नवंबर के आसपास ही गेहूं की बिजाई का कार्य शुरू होता है। इस बार भी ऐसा होगा। अगर आने वाले दिनों में बरसात हो जाती है तो कुछ क्षेत्रों में गेहूं की बिजाई हो सकती है। गेहूं की बिजाई के लिए 30 डिग्री कम तापमान होना चाहिए। अब तो सरसों की बिजाई का कार्य चल रहा है। जिले में रकबा भी कम है।

    खबरें और भी

    मानसून सीजन में कितनी हुई है बरसात

    मानसून सीजन में होती है बरसात : 260.06

    इस बार हुई बरसात : 151.05

    सामान्य से कम हुई बरसात : 42 प्रतिशत

    नोट: यह बरसात एमएम में है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर मौसम लेगा करवट, तीन दिन तक बरसेंगे मेघराज; तापमान में होगी गिरावट

    अगेती गेहूं बिजाई का कार्य 25 अक्टूबर से शुरू होता है। लेकिन जिले में इसकी शुरूआत नवंबर महीने में होती है। इस बार बाढ़ आने के कारण धान की पछेती रोपाई हुई थी। -भीम सिंह, एसडीओ कृषि विभाग फतेहाबाद।