यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर मौसम लेगा करवट, तीन दिन तक बरसेंगे मेघराज; तापमान में होगी गिरावट
Haryana Weather Today हरियाणा में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। वहीं आज से प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा में आज से बदल जाएगा मौसम
- राज्य में फिर से एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
- कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।
जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Today: हरियाणा में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी हल्की बारिश तो कभी मौसम शुष्क हो रहा है। वहीं, राज्य में आज से मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हरियाणा में आज से मौसम में बदलाव नजर आएगा।
नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदलेगा मौसम
नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव होगा और बारिश होने की संभावना है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अभी तीन दिन से दिन के समय धूप निकलने के कारण तापमान में फिर से बढ़ोतरी हुई है।
तीन दिन तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञानियों के अनुसार 21 अक्टूबर से रात से मौसम में फिर से बदलाव होगा। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का एक्टिव होना है। प्रदेश के जिलों में इसका आंशिक प्रभाव पड़ेगा। 21 से 23 अक्टूबर तक इसका प्रभाव अनेक जिलों में देखने को मिल सकता है।
(5).jpg)
राज्य में होगी हल्की बूंदाबांदी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि इससे बीच-बीच में आंशिक बदलाव होने तथा कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। पिछले दिनों हुई वर्षा के बाद तापमान गिरा था, लेकिन तीन दिन से मौसम साफ होने से अधिकतम तापमान फिर से 31 डिग्री को पार कर गया है। हिसार के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री तक पहुंच गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: मौसम का बदलेगा मिजाज, हल्की बूंदाबांदी और छाए रहेंगे बादल; सुबह और शाम बढ़ेगी ठंड
अब जानें मानसून सीजन में कितनी हुई है बरसात
मानसून सीजन में होती है बरसात : 260.06 इस बार हुई बरसात : 151.05 सामान्य से कम हुई बरसात : 42 प्रतिशत नोट: यह बरसात एमएम में है। तापमान में गिरावट भी आई है। किसान मौसम को देखकर सरसों की बिजाई करें ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न हो।