Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के 12 जिलों में जमकर बरसे मेघ, रोहतक में प्लॉट में भरे पानी में डूबा बच्चा; फरीदाबाद में करंट लगने से दो की मौत 

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:48 PM (IST)

    हरियाणा में मानसून की सक्रियता से भारी वर्षा हुई, जिससे जलभराव और कई हादसे हुए। रोहतक में बच्चे की डूबने से मौत, फरीदाबाद में करंट से दो की जान गई। ...और पढ़ें

    हरियाणा में मानसून का कहर जारी है।

    हरियाणा में मानसून का कहर जारी है।

    HighLights

    1. हरियाणा में मानसून की सक्रियता से भारी वर्षा हुई

    2. रोहतक में बच्चा डूबा, फरीदाबाद में करंट से मौतें

    3. कई जिलों में मकान ढहे, तापमान में गिरावट दर्ज

    जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही सावन की झड़ी लग गई है। वर्षा के कारण जलभराव व अन्य हादसों ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 जिलों में वर्षा हुई है।

    इनमें पांच जिलों रोहतक (115 मिमी, महम 144 मिमी), भिवानी (115 मिमी), चरखी दादरी (130 मिमी), झज्जर (126.8 मिमी) और गुरुग्राम में (115.5 मिमी) मूसलधार वर्षा हुई है।

    रोहतक की राजीव कॉलोनी में वर्षा के पानी से भरे प्लाट में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। फरीदाबाद में अलग-अलग जगह करंट की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय समेत दो युवकों की मौत हो गई।

    फतेहाबाद में कच्चे मकान की छत गिरने से मां-बेटा घायल हो गए। रेवाड़ी के छिलरो गांव में 100 वर्ष पुरानी हवेली ढह गई। हिसार में भी एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरी।

    प्रदेश के कई जिलों में लगातार बादलवाई और वर्षा के कारण प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य( प्रदेश में 35-36 डिग्री को माना जाता है) से औसतन 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।