Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत के मित्तल मेगा मॉल में लगी भीषण आग, 850 से अधिक लोग थे अंदर; मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 11:28 PM (GMT+05:30)

    पानीपत के मित्तल मेगा मॉल में शनिवार देर शाम भीषण आग लग गई। चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया है और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। ...और पढ़ें

    मित्तल मेगा मॉल में लगी भीषण आग। फोटो जागरण

    मित्तल मेगा मॉल में लगी भीषण आग। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पानीपत के मित्तल मेगा मॉल में लगी भीषण आग।

    2. शनिवार देर शाम हुई घटना, धुआं चारों ओर फैला।

    3. आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर।

    जागरण संवाददाता, पानीपत। सेक्टर-25 स्थित मित्तल मेगा मॉल में शनिवार देर रात भूतल बाहरी तरफ पर स्थित कपड़ा और जूते के शोरूम में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही मॉल के अंदर खरीदारी कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भगदड़ जैसे हालात बन गए।

    जिस समय आग लगी उस समय माल में लगभग 850 से अधिक लोग थे। हालांकि मॉल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से लोगों को तुरंत प्रवेश और निकास द्वारों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    सिनेमा हॉल में काफी संख्या में थे लोग

    मॉल के बाहर दुकान किए दुकान किशोर ने बताया कि आग पहले एक शोरूम में लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैलकर पास के दूसरे शोरूम तक पहुंच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे धुआं पूरे भूतल में भर गया। उस समय माल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, क्योंकि शाम के शो में सिनेमा हॉल में दो फिल्में चल रही थीं, जो रात 9 बजे शुरू हुई थीं। 

    आग की सूचना मिलते ही मॉल में अफरा-तफरी मच गई। सिनेमा हॉल में मौजूद दर्शक भी तुरंत सीढ़ियों से नीचे उतरकर बाहर निकल आए। दूसरी मंजिल पर स्थित होटल में खाना खा रहे लोग भी बिना देर किए बाहर की ओर भागे। करीब 10 मिनट के भीतर पूरा माल खाली करा लिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

    लाखों का सामान जलकर राख

    आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब 35 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग पर समय रहते नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया, शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है।

    खबरें और भी

    सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    मित्तल मेगा मॉल में लगी आग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। मॉल जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फायर सेफ्टी सिस्टम का पूरी तरह दुरुस्त होना बेहद जरूरी है।

    इस मामले में समय रहते मॉल खाली करा लिया गया, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सभी फायर अलार्म, स्प्रिंकलर और इमरजेंसी गेट सक्रिय थे।