Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान श्रीकृष्ण को 5 वक्त का नमाजी बताने वाले मौलाना जर्जिस अंसारी को नोटिस, पानीपत कोर्ट में पेश होने के आदेश

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:37 PM (IST)

    भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी के मामले में पानीपत कोर्ट ने मौलाना जर्जिस अंसारी को नोटिस जारी किया है। मुस्लिम लीगल एड ट्रस्ट इंडिया की याचिका पर ...और पढ़ें

    श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी मामले में मौलाना जर्जिस अंसारी को कोर्ट का नोटिस।

    श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी मामले में मौलाना जर्जिस अंसारी को कोर्ट का नोटिस।

    HighLights

    1. मौलाना जर्जिस अंसारी को श्रीकृष्ण टिप्पणी पर नोटिस

    2. पानीपत कोर्ट ने 12 अगस्त को पेश होने को कहा

    3. मुस्लिम लीगल एड ट्रस्ट ने याचिका दायर की

    जागरण संवाददाता, पानीपत। भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में अदालत ने उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी मौलाना जर्जिस अंसारी को नोटिस जारी किया है। मुस्लिम लीगल एड ट्रस्ट इंडिया की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मौलाना को 12 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।

    ट्रस्ट के चेयरमैन मोमिन मलिक ने बताया कि मौलाना की टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और इससे मुस्लिम समाज की छवि भी प्रभावित हुई है।

    उन्होंने बताया कि पहले मौलाना को 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और बयान वापस लेने की चेतावनी दी थी, ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की।

    मामला 23 जून को झारखंड में दिए भाषण से जुड़े वायरल वीडियो का है। आरोप है कि भाषण में मौलाना ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक की व्याख्या करते हुए श्रीकृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। मौलाना जर्जिस ने भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताया था जिसके बाद से विवाद हो रहा था।

    इस बयान के बाद कई स्थानों पर विरोध भी हुआ। याचिका में आरोप लगाया है कि गीता के श्लोक का गलत अर्थ प्रस्तुत किया, जबकि उसमें नमाज या इस्लाम का उल्लेख नहीं है।