पानीपत में करंट से युवक की मौत, श्मशान घाट पहुंची पुलिस
पानीपत की गोपाल कॉलोनी में पंखे की वायरिंग करते समय 22 वर्षीय रमित की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, समालखा के देहरा गांव में बिजली की चक्की चलाते समय ...और पढ़ें
-1785091474734_m.webp)
पानीपत में करंट से युवक की मौत। फाइल फोटो
HighLights
पानीपत में पंखे की वायरिंग करते युवक की मौत।
पुलिस ने श्मशान घाट से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
समालखा में बिजली की चक्की से महिला की जान गई।
जागरण संवाददाता, पानीपत। गोपाल कालोनी में करंट से 22 वर्षीय रमित की मौत हो गई। स्वजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार के लिए शव श्मशान घाट ले गए थे। किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।
गोपाल कालोनी निवासी मोनू ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई रमित घर में पंखे की वायरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। स्वजन ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिवार ने इसे हादसा मानते हुए अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली और शव लेकर श्मशान घाट पहुंच गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि करंट से युवक की मौत हुई है और बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस संबंध थाना पुराना प्रभारी विनोद ने बताया कि स्वजन के बयान पर मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। युवक की करंट लगने से मौत हुई है।
चक्की चलाते समय महिला को लगा करंट, मौत
जागरण संवाददाता, समालखा: गांव देहरा में 48 वर्षीय सुदेश की करंट से मौत हो गई। घटना शनिवार शाम छह बजे हुई, जब वह घर में बिजली चक्की पर गेहूं पीस रही थी। इस दौरान चक्की में करंट आ गया, जिससे सुदेश चक्की के ऊपर गिर गई और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने पति बिजेंद्र के बयान पर 194 की कार्रवाई की है।