पानीपत में बहन को सुसाइड नोट भेज किसान ने लगाया फंदा, सरपंच, उसके भाई और भतीजे पर केस दर्ज
पानीपत के मतलौडा क्षेत्र में एक किसान का शव पेड़ से लटका मिला, जिसने बहन को सुसाइड नोट भेजा था। ...और पढ़ें

पानीपत में बहन को सुसाइड नोट भेज किसान ने लगाया फंदा (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
किसान संदीप का शव पानीपत के खेत में मिला।
मृतक ने बहन को वॉट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा था।
सरपंच सहित तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप।
जागरण संवाददाता, पानीपत। थाना मतलौडा क्षेत्र के गांव कवी के खेत में किसान का शव सोमवार को पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पहचान करनाल जिले के गांव मोर माजरा निवासी 35 वर्षीय संदीप के रूप में हुई।
किसान ने बहन को सुसाइड नोट भेजा था। स्वजन का आरोप है कुछ दिन पहले मारपीट और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर संदीप ने यह कदम उठाया।
पुलिस ने संदीप के भाई सोनू की शिकायत पर सरपंच सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में सोनू ने बताया कि एक अगस्त को गांव मोर माजरा निवासी राजेंद्र सरपंच, उसके बेटे विकास और भतीजे पुनीत ने संदीप के साथ खेत में मारपीट की थी।
आरोप है कि आरोपितों ने उसे बांधकर राड व डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में करनाल की बल्ला पुलिस चौकी में शिकायत दी थी, लेकिन समझौते के नाम पर आरोपितों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
संदीप ने अपनी बहन के वॉट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा था। तलाश करने पर उसका शव गांव कवी के खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मतलौडा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।