नदी में बहने से पानीपत के फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मौत, 6 महीने पहले हुई थी शादी
पानीपत के शिमला गुजरान गांव के अंकुश, जो मुथूट फाइनेंस में मैनेजर थे, देहरादून के सहस्रधारा में नदी के तेज बहाव में बह गए। ...और पढ़ें

नदी में बहने से फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मौत।
HighLights
पानीपत के अंकुश देहरादून के सहस्रधारा में नदी में बहे।
मुथूट फाइनेंस मैनेजर की नदी में डूबने से हुई मौत।
मृतक अंकुश की छह माह पहले ही हुई थी शादी।
जागरण संवाददाता, पानीपत/देहरादून। गांव शिमला गुजरान से देहरादून के सहस्रधारा घूमने पहुंचे युवकों के दल में शामिल फाइनेंस कंपनी के मैनेजर अंकुश नदी के तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने तलाश शुरू की।
वहीं, एसडीआरएफ को भी बुलाया। रेस्क्यू के दौरान कुछ दूरी पर युवक को नदी से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। छह माह पहले ही शादी हुई थी।
आईटी पार्क पुलिस चौकी प्रभारी प्रवेश रावत ने बताया कि शनिवार शाम को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सहस्रधारा क्षेत्र के बगड़ा धोरण में युवक नदी के तेज बहाव में बह गया है। वह टीम सहित मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ को भी बुलाया।
संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को नदी से बाहर निकाला। बेसुध हालत में उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान गांव शिमला गुजरान निवासी अंकुश के रूप में हुई।
पुलिस की ओर से घटना के संबंध में स्वजन को सूचित किया गया, जिसके बाद वह भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अंकुश मुथूट फाइनेंस में मैनेजर पद पर तैनात था। शनिवार को वह दोस्तों के साथ घूमने के लिए सहस्रधारा आया था। बताया जा रहा है कि पांव फिसलने से हादसा हुआ।