यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Panipat News: चालक ने अचानक चलाई बस, खिड़की से नीचे गिरी महिला यात्री; पैर से गुजरा पहिया
पानीपत में एक दर्दनाक हादसा हो गया। महिला यात्रा बस की खिड़की से नीचे जा गिरी। घायल महिला यात्री के बेटे ने रोडवेज बस के चालक पर लापरवाही बरतने के आरो ...और पढ़ें

HighLights
- रोडवेज से गिरने के महिला यात्री घायल हो गई
- घायल महिला यात्री के बेटे ने बस चालक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं
- पानीपत टोल प्लाजा से महिला यात्री हुई थी बस में सवार
पानीपत, जागरण संवाददाता। Panipat News रोडवेस बस चालक की लापरवाही से शहर के प्रकाश नगर की रहने वाली एक महिला यात्री खिड़की से गिरकर हादसे का शिकार हो गई। बस का पहिया उसके बाएं पैर के ऊपर से गुजर गया। हादसा पानीपत टोल प्लाजा का है। महिला का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है।
लव अरोड़ा ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रकाश नगर पानीपत का रहने वाला है। 20 सितंबर को शाम पांच बजे के करीब वह अपनी मां कमल रानी के साथ बाहर जाने के लिए पानीपत टोल प्लाजा पर गया था। जहां उसने रोडवेज बस की अगली खिड़की से मां को बस में चढ़ा दिया। लेकिन तभी चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस को अचानक चला दिया।
ये भी पढ़ें- Haryana News: परिवार पहचान पत्र बगैर खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी कोटे से नौकरी, स्कॉलरशिप के लिए भी PPP जरूरी
बस का पहिया पैर के ऊपर से गुजरा
लव अरोड़ा ने बताया कि इसी दौरान उसकी मां बस से नीचे आ गिरी और बस का अगला पहिया उसकी मां के बाएं पैर के ऊपर से उतर गया। उसने बस का नंबर नोट कर लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसने आनन-फानन में मां को पानीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उपचार चल रहा है।
लव अरोड़ा का कहना है कि चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें- Gurugram: महिला ने सहकर्मी पर लगाया गलत तरीके से छूने और उत्पीड़न का आरोप, मैनेजर पर केस दर्ज