Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में अधूरी सड़क चौड़ीकरण बनी मुसीबत, रात के अंधेरे में डिवाइडर की जगह पर गिर रहे लोग

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 01:00 PM (IST)

    पानीपत के औद्योगिक क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य बारिश के कारण रुका हुआ है, जिससे डिवाइडर के लिए छोड़ी गई अधूरी जगह में पानी भर गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पानीपत में सड़क चौड़ीकरण कार्य बारिश से रुका, अधूरी जगह में पानी।

    2. डिवाइडर के लिए छोड़ी जगह बनी खतरनाक, रात में हादसे का डर।

    3. स्ट्रीट लाइट न होने से अंधेरे में वाहन चालकों को परेशानी।

    जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के बीच अधूरी व्यवस्थाएं राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। सेक्टर-25 और सेक्टर-29 को जोड़ने वाले कृष्णा गार्डन रोड पर चौड़ीकरण का कार्य वर्षा के कारण फिलहाल रुका हुआ है। ऐसे में सड़क के बीच डिवाइडर के लिए छोड़ी जगह लोगों के लिए खतरा बन गई है।

    सड़क के बीच डिवाइडर निर्माण के लिए स्थान तो छोड़ दिया गया है, लेकिन उसमें मिट्टी डालकर समतल नहीं किया। हाल की वर्षा के बाद इस खाली हिस्से में पानी भर गया है, जिससे सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती। ऐसे में खासकर दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने या दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

    राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। रात के समय अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को पानी से भरे हिस्से का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। यह मार्ग औद्योगिक क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग होने के कारण दिनभर भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही रहती है।

    ठेकेदार शिव दर्शन ने बताया कि बरसात के कारण दो दिन काम रूक गया था, जहां डिवाइडर के लिए ज्यादा जगह खाली है वहां मिट्टी को डलवाकर सही किया जाएगा। जिससे कोई चोटिल न हो।

    खबरें और भी