पानीपत में पाइप लीकेज से घरों में दरारें, डरा परिवार छोड़ गया घर; प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
पानीपत के जैन मोहल्ला में पाइप लीकेज के कारण घरों की नींव धंस गई और दीवारों में दरारें आ गईं। महेश काटकर का परिवार अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गया, जिस ...और पढ़ें
-1778493801645_m.webp)
पानीपत के जैन मोहल्ला में पाइप लीकेज के कारण घरों की नींव धंस गई।
HighLights
पानीपत में पाइप लीकेज से घरों की नींव धंसी
महेश काटकर का परिवार घर छोड़ने को मजबूर हुआ
पार्षद और जेई ने सोमवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया
जागरण संवाददाता, पानीपत। 22 अप्रैल 2025 को बीमारी के कारण पत्नी की मौत हो गई। अब घर में 14 साल की बेटी और आठ साल का बेटा है। अभी 22 अप्रैल को ही पत्नी की पहली बरसी पर महाराष्ट्र गया था। सप्ताह पहले ही पानीपत लौटा हूं। शुक्रवार की रात नींद टूटी और आंख खुलते ही सामने दीवार पर पड़ी। दीवार में आई दरार बढ़ती दिखाई दी। दोनों बच्चों को जगाया और घर से बाहर निकले।
पत्नी की मौत का सदमा तो आज तक नहीं भूला। अब नई मुसीबत आकर खड़ी हो गई। मैं तो दिन में काम पर चला जाता हूं। पीछे से बेटी या बेटे को कुछ हो गया तो जीते जी मर जाऊंगा। इसलिए अपना घर खाली करके एक दोस्त के घर में आसरा लिया है। पहले पत्नी साथ छोड़ गई। अब जिस घर में पत्नी की यादें बसी हैं, उस घर की छत गिर रही है। ऐसे में मकान छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। एक तरह से सड़क पर ही आ गया हूं। मेरा परिवार तो बर्बाद होने की कगार पर ही पहुंच गया है।
यह पीड़ा है जैन मुहल्ला में गुड़ मंडी बाजार की काली माता मंदिर वाली गली निवासी महेश काटकर की। मूल रूप से महाराष्ट्र के महेश काटकर करीब 40 साल से पानीपत में रहकर आभूषणों पर पाेलिस चढ़ाने का काम करता है। जैन मुहल्ला में अपना खुद का मकान लेकर रहता था, लेकिन अब बेघर हो गया है।
छह माह पहले बने घर में आई दरारें
महेश के घर के साथ-साथ आस पड़ोस के अन्य घरों में भी दरारें आ गई हैं। मुसीबत बढ़ती ही जा रही है। महेश ने बताया कि उसके पड़ोस में ही करीब छह महीन पहले बने मकान में भी दरारें आ गई हैं। करीब 25 मीटर गली भी धंस गई है। नगर निगम ने करीब साल साल पहले ही घरों के पानी की निकासी के लिए लाइन डाली थी।
खबरें और भी
बल्लियां लगाकर रोके छज्जे
घरों के छज्जे, आगे का हिस्से और दीवारों को गिरने से रोकने के लिए बल्लियां लगाकर जुगाड़ बनाए गए हैं। लोगों को उम्मीद है कि नगर निगम पाइप की लीकेज बंद कर देगा तो आगे का नुकसान बच जाएगा। ऐसे में जैसे तैसे घर बच गए तो भविष्य की उम्मीद बच जाएगी।
लाल रस्सियां बांधकर बंद किया आवागमन
नरेंद्र जिंदल व विजय लिफाफा वाला समेत अन्य ने बताया कि गली में लाल रंग की रस्सियां बांधकर खतरे की चेतावनी दी गई है। इससे आवागमन बंद कराया है। कालोनी की यह गली पूरी तरह से सुनसान पड़ी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का स्थायी समाधान करा दे।
पार्षद और जेई पहुंचे, सोमवार को अधिकारियों की उम्मीद
पार्षद नवल जिंदल का कहना है कि लोगों की मुसीबत का पता चलते ही मौके पर पहुंचे। नगर निगम के जेई सचिन और शिवम को भी बुलाया। अब सोमवार को विभागीय मंजूरी लेकर काम कराएंगे। किसी को भी मुसीबत में नहीं छोड़ेंगे। लीकेज होने वाली पाइप लाइन पहले डाली गई थी। पुरानी पाइपों के नीचे बेड भी नहीं बने थे। सोमवार को नगर निगम के उच्चाधिकारी पहुंचे तो मौके के हालात दिखाएंगे।