विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी को 125 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, सफेदपोश व पुलिसकर्मी भी शामिल

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Thu, 06 Apr 2017 08:21 PM (IST)

असम से लाई गई एक किशोरी को देह व्यापार में धकेल दिया गया। डेढ़ माह में लगभग 125 लोगों ने उसे हवस का शिकार बनाया। इनमें पुलिसकर्मी व सफेदपोश भी शामिल हैं।

किशोरी को 125 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, सफेदपोश व पुलिसकर्मी भी शामिल
किशोरी को 125 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, सफेदपोश व पुलिसकर्मी भी शामिल

जेएनएन, पानीपत। असम की एक किशोरी डेढ़ महीने में लगभग 125 बार हवस का शिकार बनाया गया। उसे हवस का शिकार बनाने वालों में सफेदपोश भी शामिल थे। उसे अलग-अलग होटलों में ले जाया जाता और हवस का शिकार बनाया जाता। वह मना करती तो उसे जितेंद्र वर्मा, नरेंद्र उर्फ काला व आरती पीटते थे। वे उसे नहर में भी फेंकने की धमकी देते थे। आठवीं में पढ़ने वाली किशोर गत दिनों गिरोह से छूटकर पानीपत बस स्टैंड पहुंची थी और उसने एक कर्मचारी को सारी बात बताई तो उसने पुलिस को सूचना दी।

किशोरी के इस खुलासे के बाद अब पुलिस होटलों के सीसीटीवी कैमरों को खंगालेगी। इनके माध्यम से सफेदपोश लोगों तक पहुंचा जाएगा।

यह भी पढ़ें: बेटी के कमरे से आ रही थीं आवाजें, दरवाजा खुलवाया तो नजारा देख रह गए दंग

किशोरी की माने तो कई पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ दुराचार किया। इन्हें पुलिस पकड़ेगी या फिर महकमे का भाईचारा दिखाकर छोड़ दिया जाएगा। यह भविष्य के गर्भ में है।

यह भी पढ़ें: आठवीं कक्षा की छात्रा बनी करीब 125 लोगों के हवस का शिकार

आठवीं कक्षा की छात्रा बनी करीब 125 लोगों के हवस का शिकार - See more at: http://www.zoo-starazagora.com/topics/haryana-crime?src=CR-HR-PAGE-LBL#sthash.w4NXSY5b.dpuf

गत 2 अप्रैल को असम की किशोरी की निशानदेही पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने आरके पुरम से जितेंद्र वर्मा को पकड़ा था। बाद में आरती व शुभम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। किशोरी ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी व नरेंद्र उससे देह व्यापार कराते थे। थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि किशोरी को किस-किस होटल में ले जाया गया इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: नहाते वक्त युवक ने बना ली नाबालिग लड़की की वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल

राजू दलाल का भेद नहीं, जितेंद्र को जेल भेजा

दलाल जितेंद्र वर्मा की निशानदेही पर किशोरी को आरती के हाथों बेचने के आरोपी दिल्ली के पीरागढ़ी के राजू को पता नहीं लगा पाई। दो दिन के रिमांड के बाद पुलिस ने जितेंद्र वर्मा को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पुलिस दलाल नरेंद्र उर्फ काला की तलाश में भी छापामारी कर रही है।

यह भी पढ़ें : दो युवकों ने लड़की उठाई और कमरे में बंद कर बनाते रहे दुष्कर्म का शिकार

छह किशोरियों को बना रखा था बंधक

पीड़ित किशोरी ने बताया कि राजू दलाल ने एक कमरे में छह किशोरियों को कमरे में बंधक बनाकर रखा था। उसकी सहेली जनाफेर ने उसे राजू को बेच दिया था। इसके बाद राजू ने उसे आगे बेच दिया।

यह भी पढ़ें: पति विवाहेत्तर संबंधों में रोड़ा बना तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या