Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में पुलिस की सख्ती से अपराधों पर लगा लगाम, लूट में 64% और चोरी में 36% की भारी कमी

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    पानीपत पुलिस के विशेष अभियान के चलते जिले में अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2026 के पहले छह माह में लूट में 64% और चोरी में 36% की गिर ...और पढ़ें

    पानीपत में पुलिस की सख्ती से अपराधों पर लगा लगाम।

    पानीपत में पुलिस की सख्ती से अपराधों पर लगा लगाम।

    HighLights

    1. पानीपत में छह माह में अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट

    2. लूट में 64% और चोरी में 36% की कमी दर्ज

    3. पुलिस ने दो चोर गिरोहों का पर्दाफाश कर छह आरोपी पकड़े

    जागरण संवाददाता, पानीपत। जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पानीपत पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। वर्ष 2026 के पहले छह माह में चोरी, लूट, झपटमारी और वाहन चोरी जैसी वारदातों में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

    पुलिस ने न केवल अपराध के ग्राफ को नीचे लाने में सफलता हासिल की, बल्कि दो शातिर चोर गिरोहों का पर्दाफाश कर छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपितों से 11 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ और 4 लाख 47 हजार रुपये की चोरीशुदा संपत्ति व नकदी बरामद की गई।

    पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, नियमित गश्त बढ़ाने, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग और खुफिया तंत्र को सक्रिय करने का असर अब अपराध के आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है।

    एक जनवरी से 21 जुलाई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 की तुलना में चोरी के मामलों में 36 प्रतिशत, लूट में 64 प्रतिशत, झपटमारी में 48 प्रतिशत तथा वाहन चोरी में 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

    खबरें और भी

    आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में इस अवधि के दौरान चोरी के 525 मामले दर्ज हुए थे, जो इस वर्ष घटकर 338 रह गए। वाहन चोरी के मामले 425 से घटकर 330, लूट के मामले 45 से घटकर 16 तथा झपटमारी के मामले 41 से घटकर 21 पर आ गए हैं।

    एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध की जड़ों पर प्रहार कर जिले में सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण स्थापित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।