UIDAI ने आधार ऐप में शुरू की नई सुविधा, घर बैठे बदलें अपना मोबाइल नंबर
UIDAI ने आधार ऐप में मोबाइल नंबर अपडेट करने की नई सुविधा शुरू की है, जिससे अब आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस सुविधा का लाभ वही लोग उठा पाएं ...और पढ़ें

घर बैठे अपडेट करा सकेंगे आधार कार्ड
HighLights
आधार ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट करने की नई सुविधा
पुराने लिंक नंबर पर ओटीपी से पहचान की पुष्टि होगी
फेस ऑथेंटिकेशन और ऑनलाइन शुल्क से प्रक्रिया पूरी
जागरण संवाददाता, पानीपत। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए अब हर बार आधार केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने आधार एप में अब स्वयं मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है।
लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनका पुराना मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, उस पर ओटीपी आएगा। डाक विभाग में संचालित आधार कार्ड आपरेटर दीपक ने बताया कि जिले में 40 से अधिक आधार केंद्र संचालित हैं। नई व्यवस्था में फोन में आधार एप डाउनलोड कर पंजीकरण करना होगा।
पंजीकरण के बाद एप के सर्विसेज सेक्शन में मोबाइल नंबर अपडेट विकल्प चुन र पुराने नंबर पर आए ओटीपी से पहचान की पुष्टि होगी। इसके बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज कर उस पर भेजे ओटीपी का सत्यापन करना होगा। अंतिम चरण में फेस आथेंटिकेशन और 75 रुपये का शुल्क आनलाइन जमा करने के बाद आवेदन को पांच मिनट में पूरा हो जाएगा।