Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में पति की मौत के 5 साल बाद महिला ने बच्चे को दिया जन्म, समाज के डर से कट्टे में बंद कर फेंका

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:53 PM (GMT+05:30)

    पानीपत के शिव नगर में एक महिला ने पति की मौत के पांच साल बाद जन्म दिए नवजात को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर कूड़े के पास छोड़ दिया। ...और पढ़ें

    पति की मौत के पांच साल बाद महिला ने बच्चे को दिया जन्म। प्रतीकात्मक तस्वीर

    पति की मौत के पांच साल बाद महिला ने बच्चे को दिया जन्म। प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. पानीपत में महिला ने नवजात को प्लास्टिक के कट्टे में फेंका

    2. पति की मौत के पांच साल बाद हुआ था बच्चे का जन्म

    3. लोकलाज के डर से महिला ने उठाया यह खौफनाक कदम

    जागरण संवाददाता, पानीपत। शिव नगर की गली नंबर पांच में सोमवार सुबह मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पति की मौत के पांच साल बाद महिला ने शिशु को जन्म दिया। जन्म के महज दो-तीन घंटे बाद प्लास्टिक के कट्टे में डालकर सड़क किनारे कूड़े के पास छोड़ दिया।

    कुत्ते कट्टे को सड़क पर खींचकर लाए तो बच्चों ने पास में खड़ी महिला व व्यक्ति को इसकी सूचना दी। लोगों की मदद से कट्टे को खोला। अंदर गर्भनाल से जुड़ा नवजात मिला। पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची।

    बच्चे को पहले निजी अस्पताल और बाद में नागरिक अस्पताल की स्पेशल न्यूबार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला भी अस्पताल में भर्ती है।

    पुलिस और सामाजिक संस्था की टीम ने आसपास के 20 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। पति की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है।

    एक रिश्तेदार के साथ संबंध बनने से वह गर्भवती हुई थी, उसके छोड़कर चले जाने के बाद उसने लोकलाज के डर से रविवार देर रात स्वयं प्रसव किया और सोमवार सुबह नवजात को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर कूड़े के पास छोड़ दिया।

    खबरें और भी

    इस संबंध में किशनपुरा चौकी प्रभारी कटार सिंह नैन का कहना है कि महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। महिला ने खुद ही बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंका था। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उसे जांच में शामिल किया जाएगा।