Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में बारिश के बीच भरभराकर गिरा मकान, महिला और बच्चा मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:19 PM (IST)

    रेवाड़ी के कुहारड़ गांव में बुधवार शाम तेज वर्षा के कारण एक मकान गिर गया, जिसमें एक महिला और सात वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रेवाड ...और पढ़ें

    रेवाड़ी में बारिश के बीच मकान भरभराकर गिरा। जागरण

    रेवाड़ी में बारिश के बीच मकान भरभराकर गिरा। जागरण

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले के गांव कुहारड़ में बुधवार शाम को हुई तेज वर्षा के कारण एक मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें एक महिला व करीब सात वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को रेवाड़ी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को हुई वर्षा में गांव कुहारड़ के रहने वाले ओमप्रकाश का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इसके साथ सटे ईश्वर के मकान की भी दीवार गिर गई।

    एक महिला और बच्चा घायल

    बताया कि हादसें में ओमप्रकाश की पुत्रवधू व सात वर्षीय बच्चा मलबे में दब गए, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    Rewari 1

    वहीं, आनन-फानन में घायलाें को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

    गांव के सरपंच रणबीर ने बताया कि बुधवार शाम को हुई वर्षा के दौरान यह घटना हुई। मलबे के नीचे दबने से एक महिला व बच्चा घायल हो गए।