Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर एक लाख की रंगदारी वसूली, रेवाड़ी से दो आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 11:13 AM (IST)

    भिवाड़ी पुलिस ने हरियाणा पुलिस के अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर संचालक से एक लाख रुपये की रंगदारी वसूलने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर रंगदारी वसूली।

    2. मेडिकल स्टोर संचालक से एक लाख रुपये ठगे।

    3. दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी।

    संवाद सहयोगी, भिवाड़ी। भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ने हरियाणा पुलिस के सीआइए अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर संचालक से एक लाख रुपये की रंगदारी वसूलने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित पीड़ित से 50 हजार रुपये की दूसरी किस्त लेने पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया। मामले में तीन अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

    थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा के नूंह जिले के सुनारी के रहने वाले अजरूदीन सांथलका में भारत फार्मेसी के नाम से मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। गत 12 जुलाई की शाम कार में सवार पांच युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और खुद को हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया।

    नशीली दवाओं की अवैध बिक्री का लगाया आरोप

    आरोपितों ने मेडिकल संचालक पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री का आरोप लगाकर कार्रवाई का भय दिखाया और जबरन कार में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां आरोपितों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की मांग की।

    विरोध करने पर मारपीट और धमकी देकर पीड़ित से यूपीआई के माध्यम से दो बार में एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। यूपीआइ लिमिट समाप्त होने पर अगले दिन 50 हजार रुपये और देने की धमकी देकर आरोपित चले गए।

    खबरें और भी

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। गत सोमवार को आरोपितों ने फोन कर 50 हजार रुपये तैयार रखने और दो युवकों को रकम सौंपने के निर्देश दिए। पुलिस के कहने पर पीड़ित ने दोनों युवकों को बातचीत में उलझाए रखा।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जैरोली थाना क्षेत्र के गहनकर गांव के रहने वाले मोहित तथा भिवाड़ी के रहने वाले हर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से बाइक व मोबाइल जब्त कर लिया जबकि फरार तीन अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में 11वीं के छात्र ने घर में फंदा लगाकर दी जान, शिक्षक पर डांटने-पीटने का आरोप