Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली छावनी स्टेशन पर 13 अक्टूबर तक नहीं रुकेंगी 15 से ज्यादा ट्रेनें, सफर पर निकलने से पहले देखें लिस्ट

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 10:33 AM (IST)

    दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर चल रहे मेजर अपग्रेडेशन कार्य के कारण 13 अक्टूबर तक ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा। रेवाड़ी से आवागमन करने वाली 15 से अधिक लंब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. दिल्ली छावनी स्टेशन पर 13 अक्टूबर तक ठहराव नहीं।

    2. मेजर अपग्रेडेशन कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित।

    3. रेवाड़ी से चलने वाली 15 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होंगी।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन के मेजर अपग्रेडेशन कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इससे कई ट्रेनों के संचालन क्षेत्र प्रभावित होंगे।

    ट्रेन नंबर 19701/ 19702, जयपुर -दिल्ली कैंट -जयपुर ट्रेन 16 जुलाई से 13 अक्टूबर तक जयपुर से चलकर दिल्ली कैंट के स्थान पर शकूरबस्ती तक संचालित होगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 09609, उदयपुर सिटी - योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बुधवार से 13 अक्टूबर तक उदयपुर सिटी से चलकर दिल्ली कैंट पर ठहराव नहीं करेगी।

    वहीं ट्रेन नंबर 15623, भगत की कोठी- कामाख्या ट्रेन भी 13 अक्टूबर तक भगत की कोठी से चलकर, ट्रेन नंबर 09611, अजमेर -योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई से 13 अक्टूबर तक अजमेर से चलकर दिल्ली कैंट पर ठहराव नहीं करेगी।

    इसी प्रकार ट्रेन नंबर 20474, उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय ट्रेन, ट्रेन नंबर 12464, जोधपुर- दिल्ली सराय ट्रेन 17 जुलाई से 13 अक्टूबर तक, ट्रेन नंबर 22464, बीकानेर -दिल्ली सराय ट्रेन बीकानेर से चलकर, ट्रेन नंबर 22491, जोधपुर -दिल्ली ट्रेन, ट्रेन नंबर 12915, साबरमती- दिल्ली टे्रन, ट्रेन नंबर 09523, ओखा- शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन, ट्रेन नंबर 14088, जैसलमेर- दिल्ली ट्रेन, ट्रेन नंबर 12216, बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय, ट्रेन नंबर 09425, साबरमती- हरिद्वार स्पेशल ट्रेन, ट्रेन नंबर 14312, बरेली- भुज, ट्रेन नंबर 14322, भुज- बरेली, ट्रेन नंबर 22471, लालगढ़ -दिल्ली सराय ट्रेन, ट्रेन नंबर 14713, सीकर- दिल्ली सराय ट्रेन, ट्रेन नंबर 22422, जोधपुर- दिल्ली सराय ट्रेन आदि 13 अक्टूबर तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

    खबरें और भी

    क्र.सं. ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम प्रभावित तिथि परिवर्तन
    1 19701 / 19702 जयपुर - दिल्ली कैंट - जयपुर 16 जुलाई से 13 अक्टूबर दिल्ली कैंट के स्थान पर शकूरबस्ती तक संचालित
    2 09609 उदयपुर सिटी - योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल बुधवार से 13 अक्टूबर दिल्ली कैंट पर ठहराव नहीं
    3 15623 भगत की कोठी - कामाख्या 13 अक्टूबर तक दिल्ली कैंट पर ठहराव नहीं
    4 09611 अजमेर - योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल 16 जुलाई से 13 अक्टूबर दिल्ली कैंट पर ठहराव नहीं
    5 20474 उदयपुर सिटी - दिल्ली सराय 13 अक्टूबर तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव नहीं
    6 12464 जोधपुर - दिल्ली सराय 17 जुलाई से 13 अक्टूबर दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव नहीं
    7 22464 बीकानेर - दिल्ली सराय 13 अक्टूबर तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव नहीं
    8 22491 जोधपुर - दिल्ली 13 अक्टूबर तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव नहीं
    9 12915 साबरमती - दिल्ली 13 अक्टूबर तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव नहीं
    10 09523 ओखा - शकूरबस्ती स्पेशल 13 अक्टूबर तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव नहीं
    11 14088 जैसलमेर - दिल्ली 13 अक्टूबर तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव नहीं
    12 12216 बांद्रा टर्मिनस - दिल्ली सराय 13 अक्टूबर तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव नहीं
    13 09425 साबरमती - हरिद्वार स्पेशल 13 अक्टूबर तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव नहीं
    14 14312 / 14322 बरेली - भुज / भुज - बरेली 13 अक्टूबर तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव नहीं
    15 22471 लालगढ़ - दिल्ली सराय 13 अक्टूबर तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव नहीं

    नोट: 16 जुलाई से 13 अक्टूबर तक दिल्ली कैंट/दिल्ली छावनी स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव रद रहेगा।