रेवाड़ी वालों को जाम से मिलेगी राहत, छह करोड़ से बनेगा 44 फुट चौड़ा वैकल्पिक सेक्टर रोड
धारूहेड़ा में 15 साल से अटकी 44 फुट चौड़ी सेक्टर रोड परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। छह करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क कस्बे को ट्रैफिक जा ...और पढ़ें

HighLights
धारूहेड़ा में 15 साल से अटकी सड़क परियोजना मंजूर।
छह करोड़ की लागत से बनेगी 44 फुट चौड़ी सेक्टर रोड।
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, NH-919 से जुड़ेगी सड़क।
संवाद सहयोगी, रेवाड़ी। धारूहेड़ा कस्बा में वर्षों से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने वाली है। करीब 15 साल से फाइलों और कानूनी पचड़ों में अटकी 44 फुट चौड़ी सेक्टर रोड परियोजना अब पटरी पर लौट आई है। इस वैकल्पिक सड़क का निर्माण करीब छह करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा, जिसके लिए अब प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है।
15 साल से अटकी परियोजना को मिली मंजूरी
दरअसल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से करीब 15 साल पहले 2016 इस सड़क का निर्माण किया जाना था, लेकिन भूमि विवाद के कारण मामला न्यायालय में पहुंच गया, जिसकी वजह से सड़क का काम बीच में ही रोक दिया गया।
इस सेक्टर रोड के निर्माण के लिए अधिकांश प्रभावित जमीन मालिकों को मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है। जिन लोगों ने किन्हीं कारणों से अभी तक अपना मुआवजा नहीं लिया है, उनकी राशि को नियमानुसार सरकारी खजाने में जमा करा दिया गया है। भविष्य में इस भूमि विवाद को लेकर न्यायालय का जो भी अंतिम निर्णय आएगा, विभाग उसके अनुरूप आगे की उचित कार्रवाई करेगा।
पुलिस स्टेशन से हाईवे 919 तक बनेगा रूट
यह प्रस्तावित सेक्टर रोड धारूहेड़ा पुलिस स्टेशन के पास से शुरू होकर सैनी कॉलोनी और मातादीन कॉलोनी से होते हुए सीधे सोहना -पलवल-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-919 से जुड़ेगी। थाना पुलिस स्टेशन के पास से लेकर सैनी कॉलोनी तक सड़क का एक बड़ा हिस्सा पहले ही बनकर तैयार हो चुका है।
खबरें और भी
इस मार्ग के पूरा होने से भारी वाहनों और स्थानीय यातायात के लिए एक बेहतरीन वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। इसके बाद हाईवे और कस्बे के भगत सिंह चौक का ट्रैफिक का दबाव बेहद कम हो जाएगा, जिससे धारूहेड़ा को हमेशा के लिए जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
धारूहेड़ा में करीब 15 साल से अधर में लटके 44 फुट चौड़ा को बनाने की अनुमति मिल चुकी है। इस रोड को छह करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इस सड़क के बनने से जाम से निजात मिलेगी।
-लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक रेवाड़ी