Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी खबर: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ, जल्द करें आवेदन

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 03:29 PM (GMT+05:30)

    कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, दलहन मिशन और एग्रीशक्ति नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत किसानों व ग्रामीण महिलाओं के ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

    HighLights

    1. पोषक-अनाज मिशन: 18 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण।

    2. दलहन मिशन: 9 जुलाई तक पंजीकरण कर पाएं वित्तीय सहायता।

    3. नमो ड्रोन दीदी: महिलाओं को ड्रोन आधारित कृषि सेवाओं हेतु प्रोत्साहन।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (पोषक-अनाज) के अंतर्गत किसानों के लिए कई सुविधाएं आरंभ की है। योजना के तहत समूह प्रदर्शन प्लाट पर तीन हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता, प्रमाणित एवं संकर बीजों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।

    कब तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

    सूक्ष्म पोषक तत्वों, जैव उर्वरकों एवं पौध संरक्षण उपायों पर एक हजार प्रति एकड़ या लागत का 50 प्रतिशत सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 18 जुलाई तक करना होगा। इसी प्रकार मिशन फार आत्मनिर्भरता इन पल्सेज योजना में किसानों को मूंग, उड़द एवं अरहर जैसी दलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है।

    योजना का उद्देश्य दलहन उत्पादन बढ़ाना, जलवायु अनुकूल किस्मों को प्रोत्साहित करना, पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस योजना के लिए नौ जुलाई तक पंजीकरण कराना होगा। कृषि क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एग्रीशक्ति नमो ड्रोन दीदी योजना में महिलाओं को ड्रोन आधारित कृषि सेवाओं के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    बीज पर 50% तक सब्सिडी और नमो ड्रोन दीदी योजना

    प्रशिक्षित महिलाओं को ड्रोन दीदी के रूप में विकसित कर खेतों में ड्रोन द्वारा उर्वरक एवं कीटनाशक छिड़काव के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना के लिए 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विभाग के उप निदेशक डा. जितेंद्र अहलावत ने बताया कि उक्त योजनाएं किसानों एवं ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक उन्नति और कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

    खबरें और भी

    कृषि एवं किसान कल्याण विभाग रेवाड़ी के तकनीकी अधिकारी डा. मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पोषक-अनाज और दलहनी फसलें न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हैं बल्कि मिट्टी की उर्वरता, पोषण सुरक्षा एवं टिकाऊ कृषि प्रणाली को भी मजबूत बनाती हैं।

    किसानों एवं पात्र महिलाओं से विभागीय पोर्टल एग्रीहरियाणा.गव.इन पर पंजीकरण करना होगा। उन्होंने बताया कि सभी योजनाओं के लिए कृषि आदानों की खरीद सरकारी, अर्ध सरकारी, सहकारी संस्थाओं अथवा अधिकृत विक्रेताओं से करना आवश्यक होगा तथा संबंधित खरीद रसीदें पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी।