Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भिवाड़ी के खुशखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की केमिकल फैक्ट्री में आग का तांडव, 7 मजदूर जिंदा जले

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 11:58 AM (IST)

    भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में सात श्रमिक जिंदा जल गए, जबकि दो मजदूरों के अभी ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, भिवाड़ी। रेवाड़ी से सेट राजस्थान के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या जी1 - 118 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें सात श्रमिक जिंदा जल गए।

    हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सातों शव बाहर निकाले, जबकि दो मजदूरों के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है।

    WhatsApp Image 2026-02-16 at 12.53.06

    करीब 25 मजदूर थे मौजूद

    जानकारी के अनुसार घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कई श्रमिक बाहर निकल ही नहीं सके। सूचना मिलते ही प्रशांत किरण (एसपी, भिवाड़ी) और सुमिता मिश्रा (एडीएम) सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की।

    WhatsApp Image 2026-02-16 at 12.11.39

    भिवाड़ी, खुशखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों से पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की जांच के आदेश दिए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इलाके में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है।

    घायलों को दिल्ली एम्स में किया गया भर्ती

    घटना में घायलों को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। सूचना के अनुसार यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। हादसे में घायल दो लोगों की पहचान अनूप और जूनू के रूप में हुई है, हादसे में दोनों को गहरी बर्न इंजरी आई है जिसके बाद दोनों को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है।

    फैक्ट्री में बनते थे चाइनीज पटाखे

    फायर ऑफिसर नरेश मीणा के मुताबिक फैक्ट्री में चाइनीज पटाखे बनते थे। मौके पर भिवाड़ी के अलग अलग फायर स्टेशन के अलावा रेवाड़ी धारूहेड़ा से भी दमकल की कुल 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में किसी तरह की कोई मशीन नहीं रखी मिली।

    खबरें और भी

    फॉरेंसिक टीम ने फैक्ट्री से सैंपल लिए

    खुशखेड़ा के इंडस्ट्रियल एरिया की केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में आग की घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम और मोबाइल लैबोरेटरी पहुंची। फैक्ट्री से सैंपल लिए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- धनबाद के स्टील गेट सब्जी बाजार में भीषण आग से लाखों का नुकसान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। खबरों के लिए दैनिक जागरण से जुड़े रहें।