रेवाड़ी में किसानों और मजदूरों को राहत, योजना के तहत बांटे गए 8.50 लाख के सहायता चेक
कोसली में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत खेती के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए पीड़ितों को 8.50 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई।
-1793255212263_m.webp)
मंजीत देवी को मिले 5 लाख।
संवाद सहयोगी, रेवाड़ी (कोसली)। मार्केट कमेटी कार्यालय कोसली में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती का काम करते हुए दुर्घटना के शिकार हुए पीड़ितों को 8.50 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
मार्केट कमेटी चेयरमैन महेश यादव व वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने गांव सेहलंगा की मंजीत देवी को पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
गांव फतेहपुरी के सुनील को एक लाख 25 हजार रूपये, सुनीता को 75 हजार रूपये, शंम्भू ऋषि देव को 75 हजार रुपये, महावीर को 37 हजार 500 व सोमबीर को 37 हजार 500 रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया।
किसान या खेतिहर मजदूर को दी जाती है राशि
चेयरमैन महेश यादव ने समय पर यह सहायता राशि दिलवाने और अनाज मंडी में विकास कार्यों का सहयोग देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव व विधायक अनिल यादव का आभार जताया।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत अगर कोई किसान या खेतिहर मजदूर खेती संबंधित कार्य करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तो उसे मार्केट कमेटी द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस अवसर मार्केट कमेटी के सचिव विकास यादव, लेखाकार नरोत्तम, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।