विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी बोली- पति की घिनौनी हरकतों से हुई परेशान, ससुराल वालों ने किया बेघर

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2016 06:17 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 30 Nov 2016 02:16 PM (GMT+05:30)

पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन घर से बाहर निकाल दिया गया जिसके बाद वह कुछ दिनों तक अपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। पति की हरकतों से परेशान पत्नी महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पत्री ने पति पर दुष्कर्म व अप्राकृतिक संबंध बनाने तथा उसके रिश्तेदार पर धोखे से तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

मामला रेवाड़ी के बावल कस्बा का है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि उसकी शादी नवंबर 2012 में रेवाड़ी निवासी राहुल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

पड़ोसी ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मरा समझ नाले में फेंका

पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन घर से बाहर निकाल दिया गया जिसके बाद वह कुछ दिनों तक अपनी मां के घर पर ही रही। दिसंबर 2013 में सास उसे वापस ले आई। वापस आने के बाद पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए और फिर गर्भवती होने के बाद फिर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने बताया उसने महिला सेल में भी शिकायत दी लेकिन कोई नतीजा नही निकला।

दिल्ली: 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद हत्या

महिला ने आरोप लगाया है कि घरेलू झगड़े के बीच तिहाड़ा निवासी राजेश कौशिक उसके पास आया तथा अदालत में खर्चे का केस डालने के लिए कहा। राजेश व उसके पति ने मिल कर उससे धोखे से कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए तथा अदालत से उसका तलाक करा दिया।

महिला ने बताया कि जब उसने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी तो पति व राजेश ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दींं। महिला ने एक अन्य व्यक्ति राहुल शर्मा पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली: चलती ट्रेन में हैवानियत, महिला ने दांत से काटा आरोपी का प्राइवेट पार्ट

मछली न बनाने पर पति ने पत्नी को पीटा, काट दिया पड़ोसी का पैर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।