Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, भिवानी-मथुरा समेत दो जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए गए साधारण कोच

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 09:21 AM (IST)

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए भिवानी-मथुरा और मथुरा-सवाई माधोपुर रूट पर दो जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. भिवानी-मथुरा ट्रेन में तीन साधारण डिब्बे बढ़े।

    2. मथुरा-सवाई माधोपुर ट्रेन में भी तीन कोच की वृद्धि।

    3. सिग्नलिंग कार्य से कई ट्रेनें भीलड़ी तक चलेंगी।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को लेकर दो जोड़ी ट्रेनों में साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी ट्रेन भिवानी से 24 से 31 तक एवं मथुरा से 25 जुलाई से एक अगस्त तीन साधारण श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की है।

    ट्रेन नंबर 54794/54793, मथुरा-सवाईमाधोपुर-मथुरा ट्रेन में मथुरा से 24 से 31 जुलाई तक एवं सवाईमाधोपुर से 25 जुलाई से एक अगस्त तक तीन साधारण श्रेणी डिब्बे बढ़ाए हैं। इसके अलावा सामाख्याली-गांधीधाम रेलखंड के बीच सामाख्याली, वोंध व भरूच स्टेशन के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य किया जा रहा है।

    उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई ट्रेन आंशिक रद रहेंगी। ट्रेन नंबर 22483, भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस 28 जुलाई से तीन अगस्त तक भगत की कोठी से चलकर भीलड़ी तक ही संचालित होगी।

    ट्रेन नंबर 22484, गांधीधाम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 29 जुलाई से चार अगस्त तक गांधीधाम के स्थान पर भीलड़ी से संचालित होगी। ट्रेन नंबर 19404, दिल्ली-भुज एक्सप्रेस 24 जुलाई से दो अगस्त तक दिल्ली से चलकर भीलड़ी तक ही संचालित होगी। ट्रेन नंबर 19403, भुज-दिल्ली एक्सप्रेस 26 जुलाई से चार अगस्त तक भुज के स्थान पर भीलड़ी से संचालित होगी।

    ट्रेन नंबर 20984, दिल्ली सराय-भुज एक्सप्रेस 29 जुलाई से एक अगस्त तक दिल्ली सराय से चलकर भीलड़ी तक ही संचालित होगी। ट्रेन नंबर 20983, भुज-दिल्ली एक्सप्रेस 31 जुलाई से चार अगस्त तक भुज के स्थान पर भीलड़ी से संचालित होगी। ट्रेन नंबर 14321, बरेली-भुज एक्सप्रेस 27, 29, 31 जुलाई तथा दो व तीन अगस्त को बरेली से भीलड़़ी तक ही संचालित होगी।

    खबरें और भी