Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना: सोलर पैनल पर पाएं ₹1.10 लाख तक सब्सिडी, बिजली बिल से मिलेगी राहत

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:51 AM (IST)

    PM Surya Ghar Yojana : रेवाड़ी में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिलों से राहत और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिलों में राहत और सशक्तिकरण।

    2. रेवाड़ी में सौर ऊर्जा अपनाने पर मिल रही आकर्षक सब्सिडी।

    3. विभिन्न आय वर्गों के लिए उपलब्ध है विशेष अनुदान और ऋण।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। बिजली उपभोक्ताओं को बिल से राहत प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चलाई जा रही है।

    डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि पात्र परिवारों को दी जा रही सब्सिडी के चलते सोलर सिस्टम लगवाना काफी किफायती हो गया है। जिन उपभोक्ताओं के लिए प्रारंभिक निवेश करना संभव नहीं है, उनके लिए सरकारी बैंकों के माध्यम से न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

    सब्सिडी को विभिन्न श्रेणियों में किया विभाजित

    डीसी ने बताया कि सरकार ने आय वर्ग के अनुसार सब्सिडी को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को अधिकतम लाभ मिल सके।

    योजना के तहत अंत्योदय परिवार जिसकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक एवं वार्षिक खपत 2400 यूनिट तक है उन्हें दो किलोवाट सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये तथा हरियाणा सरकार से 50 हजार रुपये कुल एक लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

    तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय एवं 2400 यूनिट वार्षिक खपत वाले परिवारों को दो किलोवाट पर केंद्र से 60 हजार रुपये और प्रदेश सरकार से 20 हजार रुपये, कुल 80 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।

    इसके अलावा तीन लाख रुपये से अधिक आय वाले घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा एक किलोवाट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट तक की क्षमता पर कुल अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सोलर पैनल लगवाते ही मीटर में बिजली बिल जीरो, पीएम सूर्य घर योजना से उपभोक्ताओं को राहत और फायदा दोनों