Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोलर पैनल लगवाते ही मीटर में बिजली बिल जीरो, पीएम सूर्य घर योजना से उपभोक्ताओं को राहत और फायदा दोनों

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 09:38 PM (IST)

    पीएम सूर्य घर योजना के तहत 9,330 नेट मीटर उपभोक्ताओं में से 56% से अधिक का बिजली बिल निगेटिव आया, जबकि 282 का बिल शून्य रहा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बाराबंकी में 56% से अधिक सोलर उपभोक्ताओं का बिल निगेटिव।

    2. पीएम सूर्य घर योजना से 282 उपभोक्ताओं का बिल शून्य आया।

    3. उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली बेचकर आर्थिक लाभ कमा रहे हैं।

    जागरण संवाददाता, बाराबंकी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। 9,330 नेट मीटर वाले उपभोक्ताओं में 5,226 उपभोक्ताओं का बिजली बिल निगेटिव रहा, जबकि 282 उपभोक्ताओं का बिल शून्य आया।

    इससे स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी जरूरत से अधिक बिजली उत्पादन कर ग्रिड को उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा, अयोध्या मंडल के बाराबंकी सर्किल में 1,081 उपभोक्ताओं का बिल 1 से 100 रुपये, 375 का बिल 101 से 500 रुपये तथा 2,366 उपभोक्ताओं का बिल 500 रुपये से अधिक रहा।

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर रूफटाप अपनाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल में उल्लेखनीय राहत मिल रही है और बड़ी संख्या में उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं।

    फैक्ट फाइल: पीएम सूर्य घर योजना

    कुल नेट मीटर उपभोक्ता 9,330
    निगेटिव बिल वाले उपभोक्ता 5,226
    शून्य बिल वाले उपभोक्ता 282
    1 से 100 रुपये तक बिल 1,081
    101 से 500 रुपये तक बिल 375
    500 से अधिक बिल 2,366

     डिवीजनवार स्थिति

    डिवीजन कुल उपभोक्ता निगेटिव बिल शून्य बिल
    बाराबंकी 7,844 4,839 212
    रामनगर 348 30 18
    रामसनेहीघाट 379 61 0
    फतेहपुर 355 111 25
    हैदरगढ़ 404 85 27

    प्रतिदिन 12 से 1300 उपभोक्ताओं के यहां प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रूफटाप लगाए जा रहे हैं। इससे साफ है कि उपभोक्ता बिजली को कम करने के लिए आगे आ रहे हैं। लक्ष्य मार्च 2027 तक है। इससे पहले सभी उपभोक्ता आवेदन कर अनुदान का लाभ ले सकते हैं।

    -कमलेश कुमार यादव, परियोजना अधिकारी, नेडा

    यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य घर योजना ने भरी उड़ान, देश में 288.58 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित

    यह भी पढ़ें- सौर ऊर्जा क्रांति में यूपी का डंका, 'PM सूर्य घर योजना' के तहत योगी सरकार ने स्थापित किए 7 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर

    एआई भविष्य की समस्याओं का समाधान

    बाराबंकी: न्यू एरा आफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डोमेंस आफ इंजीनियरिंग, साइंस, फार्मेसी एंड मैनेजमेंट विषय पर तृतीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। देशभर के शोधार्थियों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों एवं उद्योग विशेषज्ञों ने आनलाइन सहभागिता की।

    सागर ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशंस में आयोजित सम्मेलन में अध्यक्ष मधु अग्रवाल ने कहा एआई केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि भविष्य की समस्याओं का समाधान है। ऐसे आयोजन युवा शोधकर्ताओं को नई दिशा प्रदान करते हैं।

    खबरें और भी