रेवाड़ी में बिजली संकट होगा दूर, जखाला-भगवानपुर और गंगायचा जाट में बनेंगे 33 केवी सब स्टेशन
दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम रेवाड़ी के जखाला, भगवानपुर और गंगायचा जाट में तीन नए 33 केवी सब स्टेशन बनाएगा। इससे 50 से अधिक गांवों को लो-वोल्टेज औ ...और पढ़ें

HighLights
रेवाड़ी में तीन नए 33 केवी सब स्टेशन बनेंगे।
जखाला, भगवानपुर, गंगायचा जाट गांवों में होगा निर्माण।
50 से अधिक गांवों को बिजली कटौती से मिलेगी राहत।
गोबिंद सिंह, रेवाड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट को दूर करने के लिए दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम की तरफ से जिले के जखाला, भगवानपुर और गंगायचा जाट गांवों में नए 33 केवी सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इन तीनों सब स्टेशनों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
50 से अधिक गांवों को मिलेगी बिजली में राहत
विभागीय अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही अगस्त माह से तीनों स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। नए सब स्टेशन बनने से आसपास के 50 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलेगी।
आबादी बढ़ने के साथ ही बढ़ रहा था लोड
पिछले कुछ वर्षों में जिले में आबादी और कृषि-औद्योगिक लोड बढ़ने के कारण मौजूदा सब स्टेशनों पर दबाव काफी बढ़ गया था। खासकर गर्मियों और सिंचाई के सीजन में जखाला, भगवानपुर और गंगायचा जाट क्षेत्र के गांवों में बार-बार बिजली कट और वोल्टेज की शिकायतें आती थीं।
नए 33 केवी सब स्टेशन बनने से लोड का बंटवारा बेहतर होगा। इससे ट्रांसफार्मर पर लोड कम होगा, फाल्ट कम होंगे और आपूर्ति में स्थिरता आएगी। साथ ही रखरखाव का काम भी सुगमता से हो सकेगा। नए सब स्टेशनों से सीधे तौर पर जखाला, भगवानपुर और गंगायचा जाट के आसपास के दर्जनों गांव लाभान्वित होंगे। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों को भी सिंचाई के लिए पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सकेगी।
खबरें और भी
टेंडर प्रक्रिया शुरू, अगस्त से काम
डीएचबीवीएन ने तीनों सब स्टेशनों के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है। टेंडर में सब स्टेशन भवन, उपकरणों की स्थापना, ट्रांसफार्मर, फीडर और अन्य जरूरी संरचना शामिल है। विभाग का लक्ष्य है कि टेंडर प्रक्रिया जुलाई के अंत तक पूरी कर ली जाए।
सब स्टेशनों की टेंडर प्रक्रिया शु़रू हो गई है। टेंडर छूटने के बाद सब स्टेशनों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। नए सब स्टेशन बनने से निश्चित रूप से आसपास के गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
-विनोद अग्रवाल, एसडीओ (कंट्रक्शन) हरियाणा बिजली वितरण निगम