Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गैस किल्लत के बीच एजेंसी की गाड़ी से 6 सिलिंडर चोरी, गाड़ी का लॉक टूटा देख उड़े ड्राइवर के होश

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 12:42 PM (IST)

    रेवाड़ी में एलपीजी की किल्लत के बीच चोरों ने एक गैस एजेंसी की गाड़ी से छह सिलिंडर चुरा लिए। यह गाड़ी फरीदाबाद से 306 सिलिंडर भरकर भिवानी जा रही थी। चा ...और पढ़ें

    एजेंसी की गाड़ी से छह सिलिंडर चोरी। एआई जनरेटेड

    एजेंसी की गाड़ी से छह सिलिंडर चोरी। एआई जनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में एलपीजी की किल्लत के बीच चोर सिलिंडर से भरी एक एजेंसी की गाड़ी से छह सिलिंडर चोरी कर ले गए। यह गाड़ी सिलिंडर भरकर फरीदाबाद से भिवानी जा रही थी।

    बताया गया कि वारदात के वक्त गाड़ी का चालक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक होटल की पार्किंग में गाड़ी लगाकर अंदर ही सोया हुआ था। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    एक गैस एजेंसी की गाड़ी चलाता है राजेश

    मिली जानकारी के अनुसार, भिवानी के गांव अमीरवास के रहने वाले राजेश ने बताया कि वह भिवानी के लोहारू में एक गैस एजेंसी की गाड़ी चलाता है। वह फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित भारत पेट्रोलियम के प्लांट से गाड़ी में 306 सिलिंडर भरकर रात करीब 10 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित धारूहेड़ा पहुंचा था।

    जानकारी के अनुसार, नींद आने के कारण वह एक होटल की पार्किंग में गाड़ी लगाकर उसे अंदर ही सो गया। रात करीब एक बजे शक होने पर होटल के कर्मचारियों ने उसे सूचित किया। उसने बाहर निकलकर देखा तो गाड़ी में लगा लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे छह सिलिंडर गायब थे।

    यह भी पढ़ें- LPG कालाबाजारी: दिल्ली साकेत कोर्ट ने आरोपी मुकेश की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

    इसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।