Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में 8 साल बाद आंगनबाड़ी में बंपर भर्ती, कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 456 पदों पर मांगे आवेदन

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 11:22 AM (IST)

    रेवाड़ी जिले में आठ साल बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्तियां शुरू हो गई हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 105 कार्यकर्ता और ...और पढ़ें

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्तियां होंगी।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्तियां होंगी।

    HighLights

    1. रेवाड़ी में आठ साल बाद आंगनबाड़ी भर्ती शुरू।

    2. 105 कार्यकर्ता और 351 सहायिकाओं के पद।

    3. ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्त पड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर करीब आठ साल बाद नई नियुक्तियां होंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।

    लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर भर्ती होने से आंगनबाड़ी केंद्रों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम सुदृढ़ होंगे। रिक्त पदों पर सिर्फ महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इसके तहत जिले में 105 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 351 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी। हालांकि पदों की संख्या घट या बढ़ भी सकती हैं।

    जिले में 1099 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 1082 पद सहायिकाओं के पद स्वीकृत हैं। इनमें से 994 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 731 सहायिका कार्यरत हैं। ऐसे में एक कर्मचारी को दो से तीन केंद्रों का प्रभार संभालना पड़ रहा है। नई नियुक्तियों से सरकारी योजनाओं को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

    यहां होनी हैं रिक्त पदों पर नियुक्तियां

    ब्लॉक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंगनबाड़ी सहायिका
    बावल 29 53
    खोल 27 61
    जाटूसाना 26 74
    रेवाड़ी शहरी क्षेत्र 9 51
    रेवाड़ी ग्रामीण क्षेत्र 8 64
    नाहड़ 6 48
    कुल 105 351

    नोट: यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

    महत्वपूर्ण है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। वह गर्भवती महिलाओं के लिए जन्म पूर्व और प्रसव पूर्व देखभाल सुनिश्चित करते हैं। इतना ही नहीं नवजात शिशुओं और नर्सिंग माताओं की स्वास्थ्य संबंधी देखभाल करते हैं।

    खबरें और भी

    छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण का प्रबंध भी उनके जिम्मे होता है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सहयोगी की भूमिका में सहायिकाएं काम करती हैं।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा रोडवेज में ग्रुप-डी के 460 पदों पर होगी भर्ती, 25 डिपो में तैनात होंगे युवा; क्या है योग्यता?

    किस क्षेत्र में कितने रिक्त पद पर नियुक्तियां होनी हैं, भर्ती से संबंधित विवरण एवं आरक्षण आदि का संपूर्ण विवरण महिला एवं बाल विकास परियोजना जिला व खंड कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन करने वाली अभ्यर्थी संबंधित ग्राम पंचायत, वार्ड की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र ऑफलाइन माध्यम से जिला कार्यालय में जमा कराने होंगे। आवेदन प्रपत्र और विस्तृत जानकारी नजदीकी महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।


    -

    - शालू यादव, कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग रेवाड़ी