Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में पति-पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, कंपनी से लौटे बेटे ने देखा खौफनाक मंजर

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 01:43 PM (IST)

    रेवाड़ी के धारूहेड़ा क्षेत्र के राजपुरा आलमगीर गांव में एक दंपति अशोक कुमार और नीलम ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. रेवाड़ी के राजपुरा आलमगीर गांव में दंपति ने की आत्महत्या।

    2. अशोक कुमार और नीलम ने घर की छत पर फंदा लगाया।

    3. पुलिस कर रही मामले की जांच, कारण अज्ञात।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव राजपुरा आलमगीर में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक दंपति ने अपने ही घर की छत पर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय अशोक कुमार और उनकी 48 वर्षीय पत्नी नीलम के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।

    नजारा देख बेटे ने मचाया शोर

    जानकारी के अनुसार अशोक कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे, लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ मकान की छत पर बने कमरे में अलग रहते थे। शनिवार रात करीब साढे आठ बजे उनका बेटा कंपनी में ड्यूटी करने के बाद घर लौटा। वह जब अपने माता-पिता से मिलने के लिए छत पर बने कमरे में पहुंचा तो वहां अंधेरा था। जैसे ही उसने कमरे की लाइट जलाई, अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।

    कमरे में दोनों पति-पत्नी पंखे से फंदा लगाकर लटके हुए थे। यह नजारा देखते ही बेटे ने शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया।

    परिवार में कौन-कौन है?

    बताया जा रहा है कि मृतक अशोक कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। दंपति के दो बेटे और एक बेटी हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों व स्वजन से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

    खबरें और भी

    धारूहेड़ा थाना के प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्व्जन को सौंप दिए है। रिपोर्ट आने और स्वजन के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल सामान्य कार्रवाई की गई है।