Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंडर-19 कबड्डी में लड़कों में नाहड़ तो लड़कियों में रेवाड़ी विजेता, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का इंतजार

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:35 AM (IST)

    शिक्षा विभाग द्वारा रेवाड़ी में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं समापन की ओर हैं, जिसमें कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल और वॉलीबॉल में विभिन्न खंडों की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं रेवाड़ी में समापन की ओर।

    2. कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल में विभिन्न टीमों ने जीते खिताब।

    3. सोमवार-मंगलवार को एथलेटिक्स के साथ स्पर्धाएं होंगी समाप्त।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं अब समापन की ओर हैं। अभी तक हुईं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के शुभारंभ होने का इंतजार है। अभी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

    शनिवार को बालावास जमापुर स्थित डीएन पब्लिक स्कूल में लड़कों और लड़कियों की अंडर 14, 19 कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं। इसके अलावा लड़कियों की स्वामी विवेकानंद स्कूल गुरावड़ा में अंडर 17, 19 की खो-खो, राजीव गांधी खेल स्टेडियम गुरावड़ा में 14, 17, 19 की हैंडबाल प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    डीएन पब्लिक स्कूल जमापुर में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। वहीं राजकीय विद्यालयों के प्राचार्य सुकरम सिंह, विनोद, अनूप सिंह कारोली, डीपीई महेंद्र पूनिया, कपूर सिंह, संजय, पवन कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।

    मेजबान विद्यालय के निदेशक रामअवतार यादव ने मुख्य अतिथि, विभिन्न विद्यालयों से आए प्राचार्य, प्रतिनिधियों, शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों का स्वागत किया। कबड्डी के लड़कों की अंडर 14 में जहां रेवाड़ी की टीम विजेता रहीं वही खोल खंड की टीम उपविजेता रही। इसी प्रकार लड़कियों में बावल की टीम विजेता रहीं वहीं जाटूसाना खंड उपविजेता रहा।

    खबरें और भी

    लड़कियों के अंडर 14 में बावल प्रथम तो जाटूसाना खंड द्वितीय रहा। वालीबाल के लड़कों की अंडर 17 में खोल की टीम विजेता रही वहीं रेवाड़ी उपविजेता रहा। खो-खो के अंडर 14 लड़कों में रेवाड़ी प्रथम, खोल द्वितीय रहा। अंडर 17 में बावल प्रथम, जाटूसाना द्वितीय रहा। लड़कियों की अंडर 19 में बावल प्रथम, जाटूसाना द्वितीय तथा अंडर 17 में रेवाड़ी प्रथम, जाटूसाना की टीम द्वितीय रही।

    शनिवार को हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहायक शिक्षा खेल अधिकारी भूपेंद्र यादव, सुनील कुमार के साथ विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक रविंद्र, प्रशिक्षक विशाल, दीपक कौच, शेखर, जयसिंह, रणसिंह, ओमप्रकाश, उमेद सिंह, करतार सिंह, रोहताश, सरपंच सुमनबाई, मनोज कुमार, सोनिया, शीला, सरिता आदि ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

    सोमवार को समाप्त होंगी लड़कों की सभी प्रतियोगिताएं

    शिक्षा विभाग की ओर से चल रहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतिम चरण में सोमवार तीन अगस्त को आरपीएस रेवाड़ी में अंडर 14,17,19 के लड़कों की हैंडबाल, राजीव गांधी स्टेडियम कोसली में अंडर 14, 17, 19 की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के साथ लड़कों की सभी स्पर्धाएं समाप्त हो जाएंगी। वहीं चार अगस्त को राजीव गांधी स्टेडियम मनेठी में लड़कियों की अंडर 14, 17, 19 की एथलेटिक्स के साथ जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विधिवत रूप से समापन होगा।