Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक बार फिर रेवाड़ी शहर ‘टापू’ बनने को तैयार, प्री-मासनून की आहट के बाद गंदगी से अटे पड़े नाले

    Updated: Thu, 28 May 2026 11:18 AM (IST)

    रेवाड़ी में प्री-मानसून की आहट के बावजूद नालों की सफाई नहीं हुई है, जिससे जलभराव और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर म ...और पढ़ें

    गढ़ी बोलनी रोड पर अवरूध पड़ा बरसाती नाला। जागरण

    गढ़ी बोलनी रोड पर अवरूध पड़ा बरसाती नाला। जागरण

    HighLights

    1. उपायुक्त दे चुके शहर के सभी की सफाई के आदेश

    2. जिम्मेदार इस बार भी टेंडर प्रक्रिया शुरू करने में सुस्त

    3. 29 मई के बाद प्री-मानसून की वर्षा शुरू होने का अनुमान

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। प्री-मानसून की आहट के बावजूद शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों की सफाई नहीं हुई है। शहर के मुख्य मार्गो, बाजार की सड़कों के साथ गंदे पानी की निकासी के लिए बने नालों की सफाई समय पर नहीं होने से वर्षा के दिनों में एक बार फिर शहर पानी-पानी नजर आ सकता है।

    हर साल की तरह इस बार भी जिम्मेदारों की लापरवाही साफ नजर आ रही है, जिससे आने वाले दिनों में जलभराव और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि उपायुक्त की ओर से मानसून आने से पहले शहर के सभी नालों की सफाई करने के आदेश दिए हुए हैं। बावजूद इसके नप की ओर से अभी तक नालों की सफाई के लिए सभी टेंडर नहीं किए गए हैं।

    news Updates (95)

    मिनी बाईपास पर राजीव नगर के निकट गंदगी से अटा पड़ा नाला। जागरण

    दरअसल, शहर में अलग-अलग लोकेशन पर छोटे-बड़े 10 से अधिक नाले हैं, जिनमें कई जगह नाले कचरे, प्लास्टिक और गाद से भरे पड़े हैं। पिछले दो-तीन वर्षों से बरसात के दिनों में 10 एमएम वर्षा होते ही जलभराव की स्थिति बन जाती है। शहर में नालों की सफाई अधूरी है तो कहीं शुरू ही नहीं हुई।

    आवागमन प्रभावित होता है और हादसों का डर बना रहता है। प्री-मानसून तैयारी के तहत नगर परिषद को समय रहते नालों की सफाई, मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए थी, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नजर नहीं आ रहा। कई जगह नालों के ऊपर अतिक्रमण भी जल निकासी में बाधा बन रहा है।

    खबरें और भी

    विशेषज्ञों के अनुसार, अगर समय रहते नालों की सफाई नहीं हुई तो मानसून में हालात और बिगड़ सकते हैं। जलभराव से न केवल ट्रैफिक प्रभावित होगा, बल्कि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि मानसून से पहले शहर को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

    मानसून से पहले ही शहर के सभी नालाें की सफाई व मरम्मत करा दी जाएगी। नालों की सफाई के टेंडर लगाए हुए हैं। कुछ नालों के टेंडर हो चुके हैं। कुछ के जल्द हो जाएंगे। मानसून में जलभराव की समस्या नहीं आने दी जाएगी।


    -

    -अंकित वशिष्ठ, एक्सईएन, नप रेवाड़ी