रेवाड़ी में युवती ने किराये के मकान में फंदा लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट
रेवाड़ी में नौकरी न मिलने से परेशान 19 वर्षीय मनीषा ने बृहस्पतिवार रात अपने किराये के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
19 वर्षीय मनीषा ने रेवाड़ी में की आत्महत्या।
नौकरी न मिलने से थी मानसिक रूप से परेशान।
पुलिस ने जांच शुरू की, सुसाइड नोट नहीं मिला।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी के कोनसीवास रोड पर किराये के मकान में रहने वाली एक युवती ने बृहस्पतिवार रात को पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली करीब 19 वर्षीय युवती मनीषा करीब एक माह पूर्व नौकरी की तलाश में अपनी बहन के पास रेवाड़ी में काेनसीवास रोड पर किराये के मकान में रहती थी।
बताया गया कि कई दिनों से वह औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर नौकरी की तलाश कर रही थी, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल रही थी।
फंदे पर लटका पाया
बताया जा रहा है कि नौकरी नहीं मिलने के कारण वह परेशान थी। बृहस्पतिवार शाम को उसकी बहन कंपनी में ड्यूटी पर चली गई थी। इसी दौरान मनीषा ने पंखे के हुक में फंदा लगा लिया। रात को उसकी बहन ड्यूटी से घर लौटी तो मनीषा को फंदे पर लटका पाया।
सुसाइड नोट नहीं मिला
सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवती के पास किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुक्रवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।