Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में हाईवे पर हादसा, खरखड़ा के पास कैंटर को ट्रॉले ने मारी टक्कर; लगा लंबा जाम

    Updated: Sat, 16 May 2026 02:21 PM (IST)

    रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरखड़ा फुट ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने कैंटर को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद हाईवे पर लंबा ...और पढ़ें

    हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम। जागरण

    हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम। जागरण

    HighLights

    1. खरखड़ा फुट ओवरब्रिज के पास हादसा हुआ।

    2. तेज रफ्तार ट्रॉले ने कैंटर को टक्कर मारी।

    3. हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव खरखड़ा स्थित फुट ओवरब्रिज के समीप शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक कैंटर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉले ने टक्कर मार दी।

    हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

    जानकारी के अनुसार, बहरोड के रहने वाले उमेश अपना कैंटर लेकर नीमराना से गुरुग्राम की ओर जा रहा था। हाईवे पर खरखड़ा गांव के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रॉला ने टक्कर मार दी।

    हादसे के बाद कैंटर रोड पर पलट गया, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया।

    सूचना के बाद यातायात पुलिस व धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।