Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी जेल में बंदियों के लिए होटल मैनेजमेंट कोर्स शुरू, सिलाई-हेयर कटिंग और डेयरी फार्मिंग भी सीखेंगे

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:32 AM (IST)

    रेवाड़ी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय और जिला जेल ने कैदियों के पुनर्वास के लिए एमओयू किया है। इसके तहत बंदियों को एक महीने का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कैदियों के पुनर्वास और कौशल विकास की अनूठी पहल।

    2. होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट का एक माह का कोर्स।

    3. कुकिंग, सर्विंग और व्यवसाय शुरू करने की जानकारी।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के दिशा-निर्देशों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी की ओर से जिला जेल में बंद कैदियों के पुनर्वास एवं कौशल विकास के लिए एक अनूठी पहल की गई है।

    डीएलएसए सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डा. रेनू सोलखे ने बताया कि डीएलएसए रेवाड़ी, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर और जिला जेल रेवाड़ी के संयुक्त प्रयासों से मंगलवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू हुआ।

    इसके तहत जेल के अंदर बंद कैदियों को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट का एक माह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है।

    डॉ. सोलखे ने बताया कि इस कोर्स में कैदियों को कुकिंग, सर्विंग, रेस्टोरेंट परेशन, पर्सनालिटी डेवलपमेंट के साथ-साथ कम लागत में ढाबा, रेस्टोरेंट व कैटरिंग का व्यवसाय शुरू करने की जानकारी दी जाएगी।

    इस अवसर पर आईजीयू कुलपति प्रो. असीम मिगलानी, सीजेएम डा. रेनू सोलखे, जेल अधीक्षक रेशम सिंह, आईजीयू होटल मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष डा. अदिति शर्मा, डा. नवनीत कौशल, डा. विक्रांत एवं डा. पवन उपस्थित रहे।