पश्चिमी एशिया युद्ध का असर: रेवाड़ी में LPG संकट से जूझ रहे लोग, एजेंसियों पर लग रहीं लंबी कतारें
रेवाड़ी में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी से उपभोक्ता परेशान हैं। पश्चिमी एशिया में युद्ध और ऊर्जा आपूर्ति के कारण गैस एजेंसियों पर ल ...और पढ़ें

सेक्टर चार स्थित गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर के लिए कतार में खड़े लोग। जागरण
HighLights
पश्चिमी एशिया युद्ध से एलपीजी आपूर्ति प्रभावित।
रेवाड़ी में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत।
अब 25 दिन में मिलेगा एक सिलेंडर।
ज्ञान प्रसाद, रेवाड़ी। पश्चिमी एशिया में युद्ध और ऊर्जा आपूर्ति का घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) आपूर्ति पर भी असर दिखने लगा है। शनिवार को कीमतों में बढ़ोतरी और नए नियम लागू होने से उपभोक्ताओं की गैस एजेंसियों में दोपहर तक लंबी कतार लगी रही।
भले नए नियम अभी लागू हुए हैं लेकिन करीब एक माह से विभिन्न गैस वितरण केंद्रों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही है। पहले बुकिंग करने के दो से तीन दिन में वेंडर सिलेंडर घर पर पहुंचा देते थे लेकिन अब एजेंसी में जाने के बाद भी एक से दो सप्ताह में मुश्किल से सिलेंडर मिल रहा है।
अभी शादियों की व्यस्तता भी नहीं है इसके बावजूद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी के कर्मचारियों का कहना है कि तीन चार माह पहले तक सिलेंडर की गाड़ियां नियमित रूप से आती थी लेकिन इन दिनों कई दिनों बाद एक या दो गाड़ियां ही पहुंच रही हैं।
इसके चलते नियमित सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसके चलते अग्रिम बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नियमित रूप से नहीं मिल रहे हैं। यह किसी एक एजेंसी की समस्या नहीं है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को गैस सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है।
खबरें और भी
जिले में एजेंसियों के करीब तीन लाख उपभोक्ता
रेवाड़ी जिले में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से करीब तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर आपूर्ति होती है। एक ओर जहां पीछे से नियमित सप्लाई नहीं होने के कारण गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है वहीं सप्लाई करने वाले कर्मचारी भी लापरवाही बरत रहे हैं।
होली के बाद से गैस एजेंसियों में भरे हुए सिलेंडर की कमी के कारण आपूर्ति बाधित हो गई है। बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर न मिलने से लोगों को एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। शनिवार से नए नियम अनुसार 25 दिन बाद एक सिलेंडर मिलने लगेगा।
पहले 15 दिन में एक सिलेंडर मिलता था। चोरी-छिपे रिफिल कर गैस बेचने वालों ने भी रेट बढ़ा दिया है। वेंडर भी कालाबाजारी में डिमांड बढ़ने के नाम पर लोगों से 50 से 100 रुपये अतिरिक्त वसूल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'पर्याप्त स्टॉक' के बावजूद बढ़ गई एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत, क्या है इसकी वजह?
यह भी पढ़ें- LPG Price Hike List: आज से बदल गए एलपीजी के रेट, अब घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के लिए देने होंगे इतने रुपये
घरेलू गैस सिलेंडरों के मूल्य तो बढ़े हैं। शनिवार से कुछ नए नियम भी लागू हुए हैं लेकिन इससे पहले सप्लाई में किल्लत को लेकर कोई जानकारी मेरे पास नहीं आई है। मेरे पास यमुनानगर का भी अतिरिक्त प्रभार है। यदि आपूर्ति को लेकर कोई दिक्कत है तो पता कराते हैं। नए नियम के अनुसार डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड (डीएसी) को अनिवार्य रूप से प्रभावी किया है ताकि संबंधित उपभोक्ता का सिलेंडर किसी अन्य को नहीं दिया जा सके।
नीतीश कुमार सिंगला, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी।