गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 16 अगस्त तक नहीं कराई E-KYC तो बंद हो जाएगी सिलिंडर की बुकिंग
रेवाड़ी में 16 अगस्त तक ई-केवाईसी न कराने पर एलपीजी सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग बंद हो जाएगी, जिससे 30 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे। ...और पढ़ें

यह कदम सब्सिडी सुरक्षा और फर्जी कनेक्शन रोकने के लिए उठाया गया है।
HighLights
16 अगस्त तक ई-केवाईसी न कराने पर बुकिंग बंद।
रेवाड़ी में 30 हजार उपभोक्ता अभी भी वंचित हैं।
सब्सिडी सुरक्षा और फर्जी कनेक्शन रोकने का लक्ष्य।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। एलपीजी उपभोक्ताओं ने अगर ई-केवाईसी नहीं कराई तो 16 अगस्त के बाद सिलिंडर की आनलाइन बुकिंग बंद हो जाएगी। हालांकि उपभोक्ताओं को सरकार की तरफ से पहले भी कई बार ई-केवाईसी के लिए अंतिम तिथि काे बढ़ाया जा चुका है, लेकिन उपभोक्ताओं की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
रेवाड़ी जिले में इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम की 30 एलपीजी एजेंसियों के 3.25 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें करीब 30 हजार उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।
अगर वंचित उपभोक्ता अंतिम तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराते है, उनकी सिलिंडर की आनलाइन बुकिंग प्रभावित हो सकती है या फिर एजेंसियों की तरफ से बुकिंग को रद भी किया जा सकता है। वहीं जानकारी के अनुसार जिले में 30 हजार के करीब कनेक्शन लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं।
सब्सिडी सुरक्षा और फर्जी कनेक्शन रोकने के लिए जरूरी है ई-केवाईसी
सरकारी ने सब्सिडी की सुरक्षा करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। वहीं फर्जी कनेक्शनों को बंद करने की दिशा में भी यह अहम कदम है। वहीं अगर किसी उपभोक्ता की मृत्य हो चुकी है तो स्वजन जरूरी प्रक्रिया को पूर्ण करके कनेक्शन को अपने नाम पर स्थानांतरित करा सकते हैं। इससे न केवल एलपीजी वितरण में पारदर्शिता रहेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को एलपीजी का वितरण और बेहतर तरीके से करने में आसानी होगी।
एलपीजी उपभोक्ता घर बैठे भी पूरी कर सकते हैं ई-केवाईसी
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, एलपीजी कंज्यूमर नंबर और रजिस्ट्रेशन के समय दी गई जानकारी तैयार रखें, ताकि प्रोसेस बिना रुकावट पूरी हो सके। सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का एप डाउनलोड करना होगा।
खबरें और भी
इसके बाद मोबाइल नंबर या कंज्यूमर नंबर से लॉगिन करके ई-केवाईसी आप्शन पर क्लिक करना होगा।
आगे आधार फेसआरडी एप डाउनलोड करना होगा, जिसमें स्क्रीन पर दिए निर्देशों के अनुसार फेस स्कैन या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। प्रक्रिया पूरी होते ही ई-केवाईसी सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगी।
सब्सिडी सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराना जरूरी है। जिले में 85 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता ई-केवाईसी करा चुके हैं। बाकी उपभोक्ताओं को भी ई-केवाईसी कराने के लिए समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है। अब पुन: इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हमारा सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि एलपीजी संबंधित परेशानी से बचने के लिए समय रहते अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लें।
- एसपी मेहता, सहायक खाद्य आपूर्ति नियंत्रक