रेवाड़ी के भाडावास रोड ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें लगीं, रात में सफर हुआ सुरक्षित
रेवाड़ी के भाडावास रोड ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें लगने से रात का सफर सुरक्षित हो गया है। लंबे समय से अंधेरे के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी अब दूर ...और पढ़ें

भाड़ावास पुल पर जलती स्ट्रीट लाइटें। जागरण
HighLights
भाडावास रोड ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं।
रात में आवागमन अब सुरक्षित और सुगम हुआ।
स्थानीय समिति ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर के भाडावास रोड पर बने ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें लगने से लोगों को राहत मिली है। लंबे समय से अंधेरे के कारण लोगों को रात में आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब ओवरब्रिज पर पर्याप्त रोशनी होने से राहगीरों व वाहन चालकों का सफर सुरक्षित हो गया है।
भाडावास रोड ओवरब्रिज संघर्ष समिति के प्रधान मनोज गर्ग के नेतृत्व में लोगों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री आरती राव, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार का आभार जताया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि ओवरब्रिज पर लाइटें लगाने की मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे गए थे, जिसके बाद यह कार्य पूरा हुआ। इस अवसर पर धर्मवीर यादव, जसवीर चौधरी, निगांनिया, नरेश शर्मा व नरेश सैनी सहित अन्य लोगों ने कहा कि पुल पर लाइटें लगने से राहगीरों को रात में सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।