Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निशुल्क राशन योजना: रेवाड़ी में ई-केवाईसी के लिए शेष हैं चंद दिन, 650 लाभार्थियों को लगा झटका

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 07:06 PM (IST)

    रेवाड़ी में निशुल्क राशन योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। 31 मार्च तक यह प्रक्रिया पूरी न करने पर राशन बंद हो जाएगा। जिले में ...और पढ़ें

    राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की गई।

    राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की गई।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। अगर आप सरकार की निशुल्क राशन योजना का लाभ ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की गई है कि यदि उन्होंने 31 मार्च तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो उन्हें मिलने वाला राशन बंद हो सकता है।

    ई-केवाईसी के बारे में जागरूक करें

    सरकार राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और फर्जी कार्डधारकों को बाहर करने के लिए सख्ती बरत रही है, जिसके तहत सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी (इलेक्ट्राॅनिक नो योर कस्टमर) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। रेवाड़ी जिले में अभी तक 83 प्रतिशत लाभार्थियों ने ही ई-केवाईसी कराई है।

    ऐसे में बाकी लाभार्थियों के लिए चंद दिन शेष हैं। वहीं जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से डिपो धारकों को भी निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी के बारे में जागरूक करें और उन्हें शीघ्र यह प्रक्रिया पूर्ण करवाने के लिए प्रेरित करें।

    रेवाड़ी में हैं 131856 राशन कार्ड धारक

    रेवाड़ी जिले में वर्तमान में 131856 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें 479949 लाभार्थियों में से 400066 ने ही अभी तक ई-केवाईसी कराई है। 91876 लाभार्थियों की ई-केवाईसी की वेरिफिकेशन एएफएसओ स्तर पर लंबित चल रही है। 307540 लाभार्थियों की ई-केवाईसी की वेरिफिकेशन पूरी हो चुकी है। जोकि 64 प्रतिशत है। वहीं 650 लाभार्थियों की ई-केवाईसी रिजेक्ट की गई है।

    खबरें और भी

    फेस ऑथेंटिकेशन से आसान होगी प्रक्रिया

    अकसर प्वाइंट आफ सेल यानी पीओएस मशीन पर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के फिंगरप्रिंट मैच न होने के कारण डिपो होल्डर और पात्र परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए अब फेस आथेंटिकेशन की सुविधा शुरू की गई है।

    वहीं, लाभार्थी घर बैठे भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। मोबाइल के प्ले स्टोर से मेरा केवाईसी एप डाउनलोड करना होगा। एप में लोकेशन की अनुमति देनी होगी, जिसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। कैप्चा कोर्ड और मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी डालकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

    स्वत: बंद हो जाएगा राशन

    "सरकार के निर्देशानुसार सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। जिन राशन कार्ड धारकों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वह जल्द से जल्द अपने नजदीकी डिपो/उचित मूल्य की दुकान पर जाकर अपनी ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। जिन राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होगी, उनका अप्रैल माह से राशन वितरण स्वतः बंद हो जाएगा। इसलिए सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की जाती है कि वह समय रहते अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।"

    -नीतिश कुमार सिंगला, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी मंडी में अब इलेक्ट्रॉनिक कांटों से होगी सरसों-गेहूं की तुलाई, वजन के दौरान नहीं हो सकेगी धांधली

    यह भी पढ़ें- पश्चिमी एशिया युद्ध का असर: रेवाड़ी में LPG संकट से जूझ रहे लोग, एजेंसियों पर लग रहीं लंबी कतारें