रेवाड़ी में तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन महिलाओं को कुचला, दो की मौके पर ही मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
रेवाड़ी के बेरली-डहीना मार्ग पर रामपुरी गांव के पास मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे चल रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में 65 ...और पढ़ें
-1772554450359_m.webp)
रेवाड़ी में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिले के बेरली-डहीना सड़क मार्ग पर रामपुरी गांव के समीप मंगलवार देर शाम सड़क किनारे पैदल चल रही तीन महिलाओं को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि यह महिलाएं घर से दूध लेने के लिए जा रही थी। सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और रोड पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद कोसली डीएसपी विद्यानंद पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण ने जाम लगाया हुआ था ।
घायल महिला को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती
पुलिस के अनुसार, गांव रामपुरी की रहने वाली 65 वर्षीय भतेरी, 75 वर्षीय संतरा और 65 वर्षीय नीमा मंगलवार शाम करीब सात बजे दूध लेने के लिए बेरली डहीना रोड पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान सामने से आए एक तेज रफ्तार गाड़ी ने तीनों महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में भतेरी व संतरा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है।
इस हादसे की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। गुस्साएं ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना के बाद कोसली के डीएसपी विद्यानंद पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण आरोपित वाहन चालक को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने जाम लगाया हुआ था।